फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam singh distribute used dress.

तो पहनी हुई टोपी और वर्दी बांटेंगे मुलायम!

Fri, 06 Feb 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ। Updated Fri, 06 Feb 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
Mulayam singh distribute used dress.

परिवहन मंत्री के गृह जनपद आजमगढ़ के परिवहन अफसर बेलगाम हैं। परिवहन निगम मुख्यालय के अफसरों के निर्देश के बाद भी उन्होंने ड्राइवरों व कंडक्टरों को बांटने के लिए वर्दी, टोपी व जूते का इंतजाम नहीं किया।

विज्ञापन


आनन-फानन लखनऊ के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों से वर्दी, टोपी व जूते वापस लेकर आजमगढ़ भेजना पड़ा। अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को पहनी हुई टोपी और वर्दी आजमगढ़ के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों को बांटनी पड़ेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुलायम आजमगढ़ में आधुनिक बस अड्डे का शिलान्यास करेंगे। वह 25 फीसदी कम किराए की लोहिया ग्रामीण बस सेवा और सस्ती जनता एसी बस जनरथ का शुभारंभ भी करेंगे। इस मौके पर जनरथ के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों को वर्दी, टोपी व जूते बांटने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय से एक पखवारा पहले क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक को इंतजाम करने का निर्देश हुआ था लेकिन ऐन वक्त पर आजमगढ़ के अफसरों ने हाथ खड़े कर दिए।

इन वर्दियों को पहले बांट चुके हैं परिवहन मंत्री

Mulayam singh distribute used dress.

इसके बाद राजधानी के कैसरबाग एवं अवध डिपो के उन ड्राइवरों एवं कंडक्टरों से वर्दी, टोपी व जूते वापस ले लिए गए जिन्हें 13 जनवरी को परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने बांटे थे। ड्राइवरों एवं कंडक्टरों ने बताया कि मंत्री द्वारा दी गई वर्दी, टोपी, जूते को सिर्फ एक बार पहन कर देखा था। ये चीजें अब वापस ले ली गईं हैं।

परिवहन निगम ने लखनऊ के अवध डिपो से पांच जनता एसी जनरथ बसें छीनकर आजमगढ़ परिक्षेत्र को सौंप दिया है। इन बसों का लखनऊ से इलाहाबाद, बलिया और गोरखपुर के बीच संचालन प्रस्तावित था। लेकिन ये अब आजमगढ़ परिक्षेत्र से चलेंगी। इसबीच आजमगढ़ में आयोजित समारोह के सिलसिले में मुख्यालय से इंतजाम करने के लिए अफसरों की फौज गुरुवार को रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed