फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh asks help from shisksha mitra

मुलायम ने शिक्षामित्रों से कहा, वोट दोगे तो सुविधा देंगे

Thu, 01 May 2014 07:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh asks help from shisksha mitra

चुनाव आयोग द्वारा नोटिस देने के बावजूद मुलायम का शिक्षामित्रों पर वोट के बदले सुविधाएं देने की अपील जारी है। रैली में उन्होने खुलकर फिर से यही बातें दोहराई।

विज्ञापन


उन्होने बुधवार को फैजाबाद, गोंडा और बलरामपुर में जनसभाएं की और कहा कि मैंने चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब दे दिया है। आज शिक्षा मित्रों से स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि काम दिया है, सुविधा दी है।
विज्ञापन


सपा को वोट दोगे तो और सुविधा देंगे। मुलायम ने सफाई दी कि चुनाव में वोट मांगना हमारा काम है, चुनाव आयोग नोटिस देता रहे।

मुलायम पहले भी एक जनसभा में धमकी भरे अंदाज में शिक्षामित्रों से वोट देने की अपील कर चुके हैं।

भाजपा कांग्रेस पर बरसे

mulayam singh asks help from shisksha mitra

देश की सीमाओं को लेकर हमेशा केंद्र सरकार पर हमलावर रहने वाले सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने को कांग्रेस व भाजपा पर गंभीर आरोप मढ़े।

कहा कि प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने ही तिब्बत देने की बात स्वीकार की थी, जिसे बाद में डॉ. मनमोहन सिंह ने चीन को दे दिया।

सवाल उठाया कि तिब्बत हमारा पहरेदार था, अब चीन से देश कैसे बचेगा? भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा झूठा कह यूपी सरकार के मुकाबले गुजरात सरकार की नाकामियां गिनाई।

मुलायम सिंह ने कहा कि अब तो कांग्रेस ने भी मान लिया है कि तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। मुलायम ने मायावती पर मुस्लिम वोटों को रिझाने के तरीके पर चुटकी लेते हुए अयोध्या का दम गिना खूब तालियां लूटी।

मायावती को लिया निशाने पर

mulayam singh asks help from shisksha mitra

मायावती पर हमला बोलते हुए मुलायम ने कहा कि ‘हर जगह मायावती मुसलमान-मुसलमान रट कर रही हैं, उन्हें नहीं पता कि मुस्लिमों के लिए हमने अयोध्या में क्या किया था।’ आजम खां के बहाने चुनाव आयोग पर भी जमकर बरसे।

शहर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में फैजाबाद संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी मित्रसेन यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने देश की सीमाओं की सुरक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा करार दिया।

कहा कि देशवासी सावधान हो जाएं, कांग्रेस व भाजपा की सरकारों ने सीमाओं की सुरक्षा खतरे में डाल दी है। तिब्बत के मामले में हमेशा सपा ने कहा कि चीन को नहीं देनी है लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी सरकार में इसे स्वीकार कर लिया था। बाद में डॉ. मनमोहन सिंह ने चीन को दे दिया।

मुलायम के कहा कि तिब्बत हमारा पहरेदार था, अब चीन घात लगाए बैठा है, सुरक्षा खतरे में हैं।

विज्ञापन

तीसरा मोर्चा करेगा देश की सुरक्षा

mulayam singh asks help from shisksha mitra

कांग्रेस को सोचना चाहिए था कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने हिंदी-चीनी भाई-भाई का नारा लगवाया था, फिर भी तीन ने हमला किया।

कांग्रेस चीन के धोखे पर पं. नेहरू के करूण भाषण को भी भूल गई है, जबकि इसी वजह से सदमें में उनकी मौत हो गई थी।

यादव ने देश की सुरक्षा के सवाल पर तीसरे मोर्चे की सरकार की जरूरत गिनाते हुए कहा कि अब तो कांग्रेस ने भी मान लिया है कि तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।

सपा सुप्रीमों ने नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा झूठा ठहराया। कहा कि वहां 37 हजार 792 लोगों ने आत्महत्याएं की, जबकि हमारे यहां सिर्फ चार। वह भी भूख से कोई नहीं था, ज्यादातर पारिवारिक कारण थे।

हमारा विकास मॉडल अच्छा

mulayam singh asks help from shisksha mitra
मुलायम ने कहा ‌कि यूपी की तुलना में दिल्ली में 10 गुना अपराध अधिक है, जबकि हमारी जनसंख्या 10 गुनी ज्यादा है। गुजरात में खाद यूपी से महंगी है।

वहां मेट्रो रेल का सपना 10 साल में साकार नहीं हो पाया, हमने ढाई साल में ही काम शुरू करा दिए। गुजरात में उद्योगपति समुद्र का जल शोधित करके न दें, तो सरकार लोगों को पानी तक नहीं पिला सकती।

हम मुफ्त शिक्षा और इलाज दे रहे हैं, गुजरात में सब महंगा है। बसपा सुप्रीमों ने इसी मैदान से 25 मार्च को मुसलमानों को भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने का मंत्र सिखाया था, इसके जवाब में मुलायम ने जमकर चुटकी ली।

कहा कि वह जहां-जहां जा रही हैं मुसलमान-मुसलमान का रट लगा रही हैं। हम अयोध्या में खड़े हैं, सब जानते हैं कि हमने क्या किया था। यहां कैसे-किसको रोका था। तब बसपा संस्थापक कांशीराम ने कहा था कि वहां पैखाना बनवा दो।

किसानों के लिए काम करेंगे

mulayam singh asks help from shisksha mitra

मुलायम ने मुसलमानों की दस्तकारी की सराहना करते हुए कहा कि इसे सरकार बेहतर संसाधन देगी। किसान व व्यापारी भाई हैं, पैदावार मुनाफे का होगा और कारोबार भी।

किसान का कर्ज माफ किया है, साथ ही स्पष्ट आदेश हैं कि बकाए में किसी किसान की जमीन नीलाम नहीं होगी। हमने वैट नहीं लगाया, तो केंद्र अरबों रुपये धन रोक दिए थे। लेकिन हम हरगिज इंसपेक्टर राज नहीं लाने देंगे।

मुलायम ने वादा किया कि हम सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करेंगे। ऊंची जातियों के गरीबों को आरक्षण के लिए आयोग बनाएंगे। एससी-एसटी में और जातियों को शामिल करेंगे।

मुलायम सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को भी अय्याशी से बढ़ी महंगाई की जुमला फेंका। कहा कि अय्याशी ही नहीं नंबर दो की कमाई भी महंगाई को बढ़ाने में शामिल है।

फिजूलखर्ची महंगाई का कारण

mulayam singh asks help from shisksha mitra

मुलायम का मानना है कि कुछ लोग विलासिता पर इतना धन खर्च करते हैं कि दो-दो करोड़ की कारें खरीद रहे हैं।

मुलायम ने बताया‌ कि फिजूलखर्ची कम करके महंगाई रोकी जा सकती है।

उन्होंने आह्वान किया कि 20 साल से देश में कभी एक दल की सरकार नहीं बन पाई है, सपा प्रत्याशी को जीताकर इस बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए सपा को मजबूत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed