फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam meets to party youth wing

काम में नहीं, कहीं और बिजी रहते थे सपा नेता

Sat, 31 May 2014 02:09 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
mulayam meets to party youth wing

पार्टी के हार के कारणों की जांच कर रहे मुलायम को पार्टी की यूथ विंग से विधायकों, नेताओं की बड़ी शिकायतें मिली।

विज्ञापन


समीक्षा के दौरान युवा फ्रंटल संगठनों के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के सामने मंत्रियों और जिलाध्यक्षों पर तीखा हमला किया।

कहा कि उन्होंने संगठन से ज्यादा ध्यान ठेकों और ट्रांसफर-पोस्टिंग पर दिया। पूरे चुनाव के दौरान युवाओं को तवज्जो ही नहीं दी गई।

दर्जाधारी मंत्री और कई विधायक भी लगातार युवा संगठनों की उपेक्षा करते रहे। मुलायम सिंह ने कहा कि समीक्षाएं जारी हैं। हार के लिए दोषी नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

यूथ विंग के साथ की समीक्षा

mulayam meets to party youth wing

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय में समाजवादी युवजन सभा, छात्र सभा, लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्षों और प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा की।

फ्रंटल संगठनों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी रहे बृजेश यादव, अतुल प्रधान, प्रदीप तिवारी और मो. एबाद ने चुनावी हालात की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष तथा महानगर अध्यक्षों से भी एक-एक कर नेताजी ने हार के कारण पूछे।

अधिकांश युवा नेताओं ने मंत्रियों और जिला स्तरीय पार्टी संगठन, खासतौर से अध्यक्षों की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठाई।

मथुरा के एक पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी दोनों पर ही चुनाव प्रचार के बजाय आर्थिक प्रबंधन में जुटे रहने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रहे निशाने पर

mulayam meets to party youth wing

बुलंदशहर के पदाधिकारियों के निशाने पर पर विधायक जयभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और मुकेश शर्मा की शिकायतें कीं। अलीगढ़ के दो विधायक भी युवा नेताओं के निशाने पर रहे।

मेरठ के एक पदाधिकारी ने प्रत्याशी के पुत्र पर निशाना साधा तो हापुड़ के युवा नेता ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। संभल के पदाधिकारियों द्वारा गोलमोल बात करने पर मुलायम सिंह ने पूछा कि क्या मंत्री इकबाल महमूद ने चुनाव में मदद की ?

मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष की भी शिकायत हुई। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी का भविष्य नौजवान हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में उन्होंने बहुमत की सरकार बनवाई।

उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव-2014 के नतीजों से निराश न हों, पूरे दमखम के साथ काम करते रहें। उन्होंने कहा, जनादेश का हम सम्मान करते हैं। नौजवान समीक्षा करें कि युवाओं, वंचितों समेत हर तबके को तमाम सुविधाएं देने के बावजूद क्यों हार हुई ?

विज्ञापन

मोदी को छह महीने का समय

mulayam meets to party youth wing

मुलायम सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को छह महीने का समय देंगे। इसके बाद उन्हें वादों की याद दिलाएंगे। इतना तय है कि आने वाले समय में जंग भाजपा और सपा के बीच होनी है। उन्होंने कहा, युवा जनता के बीच मजबूती से अपनी बात रखें। लोगों के सुख-दुख में शामिल हों।

उपचुनावों में झोंके पूरी ताकत
सपा मुखिया ने कहा कि आने वाले समय में 12 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। नौजवान सपा की रीढ़ हैं। वे इन उपचुनावों को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएंगे। नतीजों से निराश होने की कतई जरूरत नहीं है। निराश व्यक्ति कभी आगे नहीं बढ़ पाता है।

डरो नहीं, खुलकर बताओ

मंत्रियों, जिला अध्यक्षों और अन्य नेताओं के खिलाफ बोलने में हिचकिचा रहे युवा फ्रंटल संगठन के नेताओं से मुलायम सिंह ने कहा, डरो नहीं, खुलकर बताओ। क्या वे ठेके चला रहे हैं? और क्या-क्या कर रहे हैं? किसी ने आपको तंग किया तो जेल भिजवा दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed