{"_id":"e757c647b6ed2997ce79ece81587c832","slug":"mulayam-becomes-parliamentary-chief-of-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम फिर बने सपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम फिर बने सपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Oct 2014 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एक बार फिर पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने हैं। सात सदस्यीय संसदीय बोर्ड में रामगोपाल यादव को सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
संसदीय बोर्ड में लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव और सपा की केरल इकाई के अध्यक्ष जोसेफ एंटनी को भी शामिल किया गया है।
समिति में आजम खां समेत कुल सात सदस्य रखे गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संसदीय बोर्ड का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी के सात सदस्यीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन किया। वे खुद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने हैं। पहले भी वे इसी पद पर थे।
प्रो. रामगोपाल यादव को संसदीय बोर्ड का सदस्य, सचिव बनाया गया है। सपा के पिछले संसदीय बोर्ड में शामिल रहे मोहन सिंह और बृजभूषण सिंह का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
सोमवार को पुनर्गठित किए गए संसदीय बोर्ड में इन दोनों नेताओं की जगह शिवपाल और एंटनी की एंट्री दी गई है।
एंटनी हाल ही में सपा के लखनऊ अधिवेशन में शामिल हुए थे और उन्हें प्रतिनिधियों को संबोधित भी किया था।
वहीं, पार्टी महासचिव व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां, महासचिव व सांसद किरनमय नंदा और पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा संसदीय बोर्ड के सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन