फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam and modi rally

आज मुलायम की बारी, कल मोदी खेलेंगे अपनी पारी

Thu, 07 Nov 2013 07:56 PM IST
अखिलेश्ा वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश्ा वाजपेई/लखनऊ Updated Thu, 07 Nov 2013 07:56 PM IST
विज्ञापन
mulayam and modi rally

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव गुरुवार को मैनपुरी में सभा करेंगे।

विज्ञापन


उसके अगले दिन भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बहराइच में रैली को संबोधित करेंगे।

मोदी की प्रदेश में यह तीसरी और मुलायम सिंह की दूसरी रैली होगी।

इससे पहले मोदी कानपुर व झांसी तो मुलायम सिंह आजमगढ़ में रैली कर चुके हैं।

मैनपुरी रैली को मुलायम के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री मो. आजम खां और लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी संबोधित करेंगे।

इस बार मुलायम की सभा मोदी की रैली से एक दिन पहले हो रही है।

पढ़ें-पुराने रिश्तों को हवा-पानी देने की कोशिश में बहराइच रैली
विज्ञापन


इसलिए देखने वाली खास बात यह होगी कि मुलायम की तरफ से मोदी पर कौन-कौन से नए हमले बोले जाते हैं तो मोदी मुलायम के जवाब में अपने तरकश में कौन-कौन से तीर सजाकर बहराइच रैली में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों रैलियों के आगे-पीछे होने के कारण जुटने वाली भीड़ को लेकर भी जनता विश्लेषण जरूर करेगी।

सपा देना चाहती है संदेश
मैनपुरी चूंकि यादव परिवार के प्रभाव क्षेत्र वाला जिला माना जाता है। खुद सपा मुखिया यहीं से सांसद हैं।

माना जा रहा है कि मैनपुरी रैली में मुलायम इस बात को साबित करने की कोशिश करेंगे कि यूपी में वे मोदी पर भारी हैं।
पढ़ें-'सत्ता में रहें या नहीं, मुसलमानों का देंगे साथ'
यह बात तो मोदी की रैली के बाद पता चलेगी कि मुलायम अपने मकसद में कितना कामयाब हुए लेकिन राजनीतिक समीक्षकों से लेकर आम आदमी भी यह जानने को उत्सुक है कि भीड़ के लिहाज से कौन आगे निकलता है।

सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का दावा है कि मैनपुरी रैली से समाजवादी पार्टी राजनीति को एक नई दिशा देने की कोशिश में है। रैली में भीड़ उमड़ेगी।

उधर भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने भी दावा किया है कि बहराइच में मोदी की रैली में भारी भीड़ उमड़ेगी। लोग मोदी को सुनने को उत्सुक हैं।

उनमें मोदी को लेकर जबर्दस्त विश्वास पैदा हुआ है। वह कहते हैं कि मोदी व मुलायम की कोई तुलना नहीं हो सकती।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed