{"_id":"614c6fcc8ebc3e032319b97b","slug":"mukhtar-said-in-virtual-muscle-yogi-government-will-get-me-killed-by-giving-poison-in-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी का बड़ा आरोप: वर्चुअल पेशी के दौरान जज से कहा- खाने में जहर देकर मेरी हत्या करवा देगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी का बड़ा आरोप: वर्चुअल पेशी के दौरान जज से कहा- खाने में जहर देकर मेरी हत्या करवा देगी योगी सरकार
Thu, 23 Sep 2021 06:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:02 PM IST
सार
- बादा जेल में बंद मुख्तार की एमपी,एमएलए कोर्ट बाराबंकी से हुई ऑनलाइन पेशी
- उच्च श्रेणी सुविधा देने की दी अर्जी, सात अक्टूबर को अगली सुनवाई
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी ने योगी सरकार पर खुद को खाने में जहर देकर हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को बाराबंकी में एमपी, एमएलए कोर्ट से हुई वर्चुअल पेशी में मुख्तार ने यह आरोप लगाया है। मुख्तार ने उच्च श्रेणी सुविधा देने की भी मांग की है। मामले में अगली सुनवाई की तिथि सात अक्टूबर तय की गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के जज कमलकांत श्रीवास्तव के सामने वर्चुवल सुनवाई शुरू हुई तो मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने जेल मैनुअल पैरा -287 के तहत उच्च श्रेणी मुहैया कराने की अर्जी दी। बांदा जेल सेवर्चुअल पेश हुए मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से कहा कि विधायक होने के नाते मुझे उच्च श्रेणी मुहैया करवा दीजिए। वैसे भी मुझसे राज्य सरकार नाराज है, कहीं खाने में जहर न मिलवा दे। मुख्तार अंसारी ने कहा कि अगर उसे जेल में उच्च श्रेणी मिल जाती है तो उसके मन से डर खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्तार के अधिवक्ता ने बताया कि जेल मैनुअल की पैरा -287 के तहत उच्च श्रेणी मुहैया करवाने की अर्जी दी थी। उन्होंने बताया कि मुख्तार को उच्च श्रेणी देने के मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख सात अक्टूबर तय की गई है। अधिवक्ता ने बताया कि जज कमलकांत श्रीवास्तव ने कहा है कि वो इस मामले में जल्द ही फैसला लेंगे।
इस मामले में दर्ज है मुख्तार पर केस
बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में फर्जी प्रपत्र के आधार पर पंजीकृत एंबुलेंस के मामले में बीते दो अप्रैल को शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। पंजाब में पेशी के दौरान एंबुलेंस इस्तेमाल करने का मामला सामने आने पर यह कार्रवाई हुई थी। इसमें मऊ जिले की चिकित्सक समेत आठ लोग जेल जा चुके है। जबकि केस में मुख्तार अंसारी भी आरोपी है। इसी के चलते यहां से वर्चुअल माध्यम से मुख्तार की लगातार पेशी हो रही है। इससे पहले भी कई बार मुख्तार पेशी के दौरान खुद की जान का खतरा जता चुका है।