{"_id":"65fc25b5f8186caba10ad6c0","slug":"mukhtar-ansari-says-i-have-been-served-poison-in-jail-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार ने अदालत में लगाई गुहार- जेल में दिया जा रहा जहर, कभी भी हो सकती है मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार ने अदालत में लगाई गुहार- जेल में दिया जा रहा जहर, कभी भी हो सकती है मृत्यु
Thu, 21 Mar 2024 05:50 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Mar 2024 05:50 PM IST
सार
माफिया मुख्तार अंसारी ने कहा कि उसे खाने में जहर दिया जा रहा है। उसके हाथ पैरों में और शरीर के सभी नसों में दर्द हो रहा है। हाथ पांव ठंडे हो रहे हैं। घबराहट हो रही है। ऐसा लगता है कि कभी भी मृत्यु हो सकती है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी ने जेल के खाने में जहर देने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि इससे उसकी तबीयत काफी गंभीर हो गई है और ऐसा लगता है कि कभी भी मृत्यु हो सकती है। मुख्तार अंसारी ने इसे बड़ा षड्यंत्र बताते हुए अदालत से इलाज करवाने की गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार को बाराबंकी की एमपी एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर मामले की पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी के वकील ने उसका प्रार्थना पत्र अदालत को सौंपा।
विज्ञापन
एंबुलेंस प्रकरण के बाद बाराबंकी की शहर कोतवाली में मुख्तार अंसारी समेत 12 पर दर्ज गैंगस्टर के मामले की सुनवाई चल रही है। बृहस्पतिवार को एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव के समक्ष मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया। जबकि जफर उर्फ चंदा संतकबीरनगर नगर और अफरोज उर्फ चुन्नू गाज़ीपुर जेल से हाजिर हुए। इस दौरान हुई सुनवाई में किसी भी गवाह की उपस्थिति नहीं हुई लेकिन अदालत में मुख्तार अंसारी के वकील ने अदालत को उसका प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामलला के दरबार में ध्यानमग्न दिखे आस्ट्रेलिया के लेंगर तो जोंटी रोड्स हुए राममय, लखनऊ टीम ने किए दर्शन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने चंदे की वसूली कर ली है इसलिए विपक्षी पार्टियों के अकाउंट सीज किए जा रहे
पत्र में मुख्तार अंसारी ने कहा है कि बीते 19 मार्च को बांदा जेल में उसको जो भोजन उपलब्ध कराया गया उसमें जहर था। इसके सेवन से वह गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसके हाथ पैरों में और शरीर के सभी नसों में दर्द हो रहा है। हाथ पांव ठंडे हो रहे हैं। घबराहट हो रही है। ऐसा लगता है कि कभी भी मृत्यु हो सकती है।
मुख्तार ने अदालत को यह भी बताया है कि 40 दिन पहले भी उसके खाने में धीमा जहर दिया गया। इसलिए जेल में जो स्टाफ उसका खाना बनाने में बाद चखकर उसे देता है वह भी बीमार पड़ गया और उसका इलाज कराया गया फिलहाल गैंगस्टर के मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अगली पेशी के लिए के 29 मार्च की तारीख तय की है।