{"_id":"655db8f1d083c5b45b0de0da","slug":"mukhtar-ansari-presented-in-mp-mla-court-in-barabanki-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: एंबुलेंस प्रकरण में एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुआ मुख्तार अंसारी, नहीं आया कोई गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: एंबुलेंस प्रकरण में एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुआ मुख्तार अंसारी, नहीं आया कोई गवाह
Wed, 22 Nov 2023 01:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:46 PM IST
सार
माफिया मुख्तार अंसारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाराबंकी की एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। अंसारी पेशी पर जाने के लिए बाराबंकी में फर्जी कागजातों से पंजीकृत की गई एंबुलेंस का प्रयोग करता था।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फर्जी कागजों से जिले के एआरटीओ कार्यालय में एंबुलेंस पंजीकरण कराने के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी व उसके दो साथी एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। एसीजेएम विपिन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की लेकिन कोई गवाह नहीं आया। सुनवाई करते हुए अदालत ने पेशी की अगली तिथि चार दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी पेशी पर जाने के लिए बाराबंकी में फर्जी कागजातों से पंजीकृत की गई एंबुलेंस का प्रयोग करता था। इस संबंध में 31 मार्च 2021 को तत्कालीन एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्तार अंसारी समेत 13 लोगों के नाम आरोप पत्र में शामिल किए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एएसपी के बेटे को एसयूवी ने रौंदा: साक्ष्य मिटाने के मामले में सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी आरोपी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के पूर्व डीजीपी ने किया नई राजनीतिक पार्टी का एलान, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी उतारेंगे
इसी के बाद सभी पर गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। एमपी-एमएलए कोर्ट में मुख्तार अंसारी को बांदा जेल, जफर उर्फ चंदा को संतकबीरनगर जेल व अफरोज उर्फ चुन्नू को गाजीपुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया। इस दौरान कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ। अदालत ने अगली पेशी की तारीख चार दिसंबर तय करते हुए गवाह मोबीन को तलब किया है।