{"_id":"64d63b7814daa47278003295","slug":"mukesh-singh-indo-american-chamber-of-commerce-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश सिंह, इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स की एक्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य के रुप में पुनः नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश सिंह, इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स की एक्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य के रुप में पुनः नामित
Fri, 11 Aug 2023 07:15 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:15 PM IST
सार
इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने मुकेश सिंह को आगामी 03 वर्षों के कार्यकाल के लिए एक्जीक्यूटिव कांउसिल के सदस्य के रूप में पुनर्नियुक्ति की है।
विज्ञापन
मुकेश सिंह, फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने मुकेश सिंह को आगामी 03 वर्षों के कार्यकाल के लिए एक्जीक्यूटिव कांउसिल के सदस्य के रूप में पुनर्नियुक्ति की है। इसके साथ ही वह चैम्बर के लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन के रूप में भी कार्य करते रहेंगे। मुकेश सिंह की असाधारण उद्यमशीलता दृष्टि, असाधारण नेतृत्व और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा उत्तर प्रदेश में स्थित भारतीय उद्यमों के बीच औद्योगिक, आर्थिक, व्यापार और वाणिज्यिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ समर्पण ने उन्हें लगातार दूसरी बार इस उपलब्धि के लिए प्रेरित किया है। मुकेश सिंह की नियुक्ति से भारतीय उद्योगों और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने में चैम्बर की क्षमताओं को मजबूती प्रदान करेगी।
मुकेश सिंह की भागीदारी मजबूत द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को उत्प्रेरित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और उद्योगपतियों के मध्य कड़ी के रूप में कार्य करेगी। श्री सिंह की उत्तर प्रदेश के उद्योगों, नीति निर्माताओं और सरकारी निकायों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों ने आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। मुकेश सिंह की महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मामलों पर दोनों सरकारों के साथ प्रभावी प्रयासों के साथ-साथ भारत-अमेरिका व्यापारिक समुदायों के पारस्परिक द्विपक्षीय हितों की सुरक्षा और संवर्धन में निपुणता सराहनीय रही है।
इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स की क्षेत्रीय निदेशक - नार्थ, कशिश त्यागी ने कहा, मुकेश सिंह की नियुक्ति नीति निर्माताओं और उत्तर प्रदेश के व्यापारिक समुदाय के लिए दो-तरफा जुड़ाव को बढ़ावा देगी। व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा देने वाली नीतियों के माध्यम से कौशल वृद्धि, पर्यावरण-पर्यटन, जैव विविधता संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए राज्य में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता संदेह से परे है।