फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muharram: Mourning was done by walking on burning embers, martyrs were remembered, city traffic will be change

मुहर्रम: दहकते अंगारों पर चलकर किया मातम, शहीदों को किया याद, जुलूस के लिए 16 को बदलेगा शहर का ट्रैफिक

Sun, 14 Jul 2024 11:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jul 2024 11:19 AM IST
सार

Muharram 2024: मुहर्रम पर लखनऊ में दहकते अंगारों पर चलकर अजादारों ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को पुरसा दिया।

विज्ञापन
Muharram: Mourning was done by walking on burning embers, martyrs were remembered, city traffic will be change
अंगारों पर चलकर किया मातम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 या हुसैन... की सदाओं के बीच बच्चे, बूढ़े और नौजवानों ने दहकते अंगारों पर चलकर अजादारों ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को पुरसा दिया। कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद इस्लाम के दुश्मनों ने हुसैनी खेमों में आग लगा दी थी। उसी दर्दनाक मंजर की याद में अंजुमन सोगवार-ए-हुसैन की ओर से शनिवार को आसिफी इमामबाड़े में आग पर मातम का आयोजन किया गया। दहकते अंगारों से गुजरने से पहले शहर की दर्जनों अंजुमनों ने इमामबाड़ा परिसर में या हुसैन... की सदाएं बुलंद कर गश्त किया। हजरत इमाम हुसैन के भतीजे और हजरत इमाम हसन के बेटे हजरत कासिम की याद में रविवार को हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से मेहंदी का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस रात 9 बजे आसिफी इमामबाड़े से निकलकर छोटे इमामबाड़े जाकर सम्पन्न होगा।

विज्ञापन


कुर्बानियों को किया याद
शहर में आयोजित शुहदा-ए-इस्लाम और शुहदा-ए-कर्बला के छठवें जलसों में शनिवार को सहाबा इकराम की कुर्बानियों के साथ ही कर्बला के शहीदों को याद किया गया। अकबरी गेट स्थित एक मीनारा मस्जिद में कारी मोहम्मद सिददीक ने कहा कि उम्मत में नबी के अहलेबैत और सहाबा इकराम का रुतबा सबसे बड़ा है और पूरी इंसानियत के लिए हिदायत का जरिया हैं। मीनाई एजुकेशनल एवं वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शाहमीना शाह दरगाह पर मौलाना फिरोज ने कहा कि इमाम हुसैन की पूरी जिंदगी एक पैगाम है। रकाबगंज स्थित दारूल मुबल्लिगीन में मौलाना अब्दुस्सलाम ने खिताब किया। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मुफ्ती अतीकुर्रहमान ने मुसलमानों से शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया। 

विज्ञापन

मुहर्रम के जुलूस को लेकर 16 को बदला रहेगा यातायात

नौवीं मुहर्रम के जुलूस को लेकर पुराने शहर में मंगलवार को यातायात परिवर्तित रहेगा। शबे-आशूर का जुलूस रात नौ बजे नाजिम साहिब का इमामबाड़ा विक्टोरिया स्ट्रीट से शुरू होकर अकबरी गेट, मेफेयर तिराहा, बिल्लौचपुरा तिराहा, गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज, मंसूर नगर तिराहा, मैदान एलएच खां, कश्मीरी मोहल्ला होते हुए दरगाह हजरत अब्बास मोहल्ला रुस्तमनगर पहुंचकर समाप्त होगा। इसको लेकर शाम सात बजे से जुलूस की समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस एंबुलेंस, स्कूली वाहन, शव वाहन, फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।

यह रहेगी यातायात की व्यवस्था
- मेडिकल क्राॅस (कमला नेहरू) चौराहा से कोई भी यातायात मेफेयर तिराहा (विक्टोरिया स्ट्रीट), नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात चौक या मेडिकल काॅलेज होकर जा सकेगा।
- नक्खास तिराहे से कोई भी यातायात मेडिकल क्राॅस (कमला नेहरू) चौराहा या टुड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात नादान महल रोड, रकाबगंज पुल होकर जाएगा।
- मेफेयर तिराहा चौक से किसी भी प्रकार का यातायात नक्खास, विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात कश्मीरी मोहल्ला होते हुए जा सकेगा।
- टुड़ियागंज तिराहे से किसी भी प्रकार का यातायात नक्खास या गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह बाजारखाला, लालमाधव (हैदरगंज) होकर जा सकेगा।
- मंसूर नगर तिराहा से टुड़ियागंज या शिया यतीम खाना, टापेवाली गली की ओर किसी भी प्रकार का यातायात नही जा सकेगा। यह यातायात कश्मीरी मोहल्ला होकर जाएगा।
- दरगाह हजरत अब्बास (टापेवाली गली) से किसी भी प्रकार का यातायात शिया यतीम खाना, मंसूर नगर तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह कैम्पवेल रोड, हरदोई रोड होकर जाएगा।
- लाल माधव (हैदरगंज) तिराहा से नक्खास की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह ऐशबाग या बुलाकी अड्डा होकर जा सकेगा।
- रकाबगंज पुल चौराहा से किसी भी प्रकार का यातायात यहियागंज होते हुए नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल काॅलेज या नाका होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed