फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mud and waterlogging in streets due to rain

Lucknow News: बारिश से गली-मोहल्लमों में कीचड़ और जलभराव

Mon, 08 Jul 2024 05:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 08 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Mud and waterlogging in streets due to rain
रायबरेली में रविवार को फातिमा नगर में सडक़ पर हुए जलभराव से साइकिल निकालते समय गिरा बालक। 
रायबरेली। मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने से जिले में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण शहर से लेकर गांव जलमग्न हो गए हैं। शनिवार रात को रिमझिम बारिश हुई तो रविवार सुबह छह बजे से दो घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इससे हर जगह जलभराव हो गया। शहर के गली-मोहल्लों में व्याप्त कीचड़ से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव से लोगों का घर से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 67 मिमी बारिश हुई है। वहीं, अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

शहर के आजाद नगर में घरों के बाहर पानी भर गया है, तो फातिमा नगर में भी सड़कों पर जलभराव है, बालापुर में भी यही स्थिति है। नया पुरवा, छोटी बाजार, बड़ी बाजार, कैपरगंज, खोया मंडी, घंटाघर, मनिका सिनेमा रोड, मधुबन क्रॉसिंग रोड पर कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही है। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून की अक्षीय रेखा जिले में सक्रिय है, जिस कारण बारिश होगी। पिछले 24 घंटे में 67 मिमी, बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर घटने से कटरी में राहत
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। शनिवार को जलस्तर प्रति घंटे एक सेमी की दर से बढ़ रहा था तो रात से यह घटने लगा। रविवार शाम को गंगा का जलस्तर घटकर 94.560 मीटर तक पहुंच गया। जबकि शनिवार को यह 94.750 मीटर पर था। इस तरह 24 घंटे में 190 सेमी जलस्तर में कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी मंडी में भरा पानी, व्यापारियों में आक्रोश
हलोर (रायबरेली)। बारिश से सब्जी मंडी में जगह-जगह पानी भर गया है। इससे व्यापारियों को असुविधा हो रही है। लोगों को भी बाजार जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने से बिक्री प्रभावित होने पर सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी है। हलोर के पूर्व प्रधान संत कुमार चौधरी ने बताया कि सब्जी मंडी में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। हलोर के प्रधान प्रतिनिधि रिंकू चौधरी, उमाकांत पांडेय, युगल किशोर बाजपेई, मनोज मिश्रा, अमर सिंह वर्मा आदि ने बताया कि सब्जी मंडी में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से व्यापारियों में आक्रोश है।

कीचड़ से पटे रास्ते
भोजपुर (रायबरेली)। कस्बा के बस स्टैंड से मस्जिद वाली मुख्य गली में बारिश से कीचड़ हो गया है, जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। किसानों की कृषि कार्य के लिए सोसाइटी आना होता है और मुख्य मार्ग में कीचड़ होने से उनके वाहन फंस जाते हैं। वहीं नालियों की सही से सफाई न होने से कचरा सड़क पर जमा हो गया है। इसकी सफाई को लेकर भी ध्यान नहीं दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed