{"_id":"6ae05286f6f9410a480b9cd0","slug":"mrs-moonlight-season-2-organized-in-lucknow-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: करवा चौथ की रौनक के बीच लखनऊ में फैशन फिएस्टा, खरीदारी के साथ महिलाओं ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: करवा चौथ की रौनक के बीच लखनऊ में फैशन फिएस्टा, खरीदारी के साथ महिलाओं ने दिखाया हुनर
Tue, 27 Oct 2026 12:58 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:58 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में करवा चौथ के पावन पर्व से पहले महिलाओं के लिए एक विशेष आयोजन ‘मिसेज मूनलाइट सीजन-2’ का आयोजन 24 अक्टूबर 2026 को होटल क्लार्क्स अवध में किया गया। फैशन फिएस्टा और मिसेज मूनलाइट सीजन-2 में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।
विज्ञापन
लखनऊ में फैशन फिएस्टा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहार से पहले अगर एक ही छत के नीचे अगर फैशन, लाइफस्टाइल और पूजा से संबंधित सामान मिल जाए तो महिलाओं का काम बेहद आसान हो जाता है। इसी के साथ अगर स्टॉल लगाने वाली भी महिलाएं ही हों तो महिला सशक्तीकरण को भी बल मिलता है। हजरतगंज स्थित होटल क्लार्क में आईरिस इवेंट्स एंड एडवरटाइजिंग की दीपिका सिंह और इशाया लाइफस्टाइल एक्जीबिशंस की अनुमेहा सिंघल व विनीता सेठ की ओर से आयोजित फैशन फिएस्टा में भी शनिवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
फैशन फिएस्टा का शुभारंभ फिक्की फ्लो की अध्यक्ष सिमरन साहनी ने किया। इसको लेकर उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में ज्यादातर सामान हाथ का बना हुआ है, जो सराहनीय है। प्रदर्शनी में हस्तकला और कारीगरी का अनोखा संगम देखने को मिला। महिलाओं ने साड़ी, सूट, बेडशीट, घर की सजावट का सामान, करवाचौथ की पूजा का सामान, खूबसूरत ज्वेलरी और तमाम सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
गाय के गोबर से पूजा और सजावट का सामान
सुखप्रीत कौर ने प्रदर्शनी में गाय के गोबर से बने पूजा और सजावट के सामान का स्टॉल लगाया है। बताया कि सामान वजन में हल्के और खूबसूरत हैं। यही कारण है कि लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
एमडीएफ बोर्ड पर क्ले आर्ट से घर का सजावट का सामान बहराइच की आराध्या ने प्रदर्शनी में घर की सजावट और लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग तरह के सामान प्रदर्शित किए। उन्होंने बताया कि ये सभी सामान वो खुद से एमडीएफ बोर्ड पर क्ले आर्ट के जरिये बनाती हैं। इन सामानों पर महीन काम होता है इसलिए बनाने में समय लगता है लेकिन लोगों को काफी पसंद आते हैं।
मोनिका बनीं मिसेज मूनलाइट सीजन 2 की विनर
मिसेज मूनलाइट सीजन-2 की गायन प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम, अन्नपूर्णा सिंह द्वितीय और अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। मिसेज मूनलाइट का ताज मोनिका के सिर पर सजा। श्यामा प्रसाद मौर्य दूसरे और राजश्री भारती तीसरे स्थान पर रही। डांस प्रतियोगिता मेंअनन्या रॉय चौधरी प्रथम रहीं। रीना निगम दूसरे और बिंदिया रस्तोगी तीसरे स्थान पर रहीं। जजेस की भूमिका प्रियंका दीक्षित, तुलिका बनर्जी और मनुज शर्मा ने निभाई। फैशन फिएस्टा और मिसेज मूनलाइट सीजन-2 में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।