इस अस्पताल में भी मिलेगी MRI की सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में भी एमआरआई जांच की सुविधा शुरू होगी। राजधानी का ये
इससे पहले लोहिया अस्पताल में ये मशीन लगाई गई थी। इसके अलावा पीजीआई, केजीएमयू और डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भी एमआरआई जांच की सुविधा है।
सरकारी अस्पतालों में आने वाले
मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकने से बचाने के लिए जांच की सभी सुविधा
मुहैया कराई जाएंगी।
इसके तहत सिविल अस्पताल में भी एमआरआई मशीन लगाई
जाएगी। इसके लिए एक टेक्नीशियन को डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त अस्पताल
में एमआरआई जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इससे भविष्य में एमआरआई मशीन
स्थापित करने पर प्रशिक्षित टेक्नीशियन भी उपलब्ध रहे। सिविल अस्पताल में
सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है।
इससे पहले सिविल अस्पताल में प्रदेश की
पहली कैथ लैब भी स्थापित की गई थी। ये प्रदेश का पहला अस्पताल है, जहां दिल
के रोगियों की एंजियोग्राफी मशीन लगाई गई थी।
इससे कम शुल्क में हार्ट
अटैक के रोगियों की एंजियोग्राफी की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश की पहली
इन्फेक्शन फ्री बर्न यूनिट भी सिविल अस्पताल में है।