{"_id":"6048c5ac8ebc3e5910085273","slug":"mp-s-son-s-wife-accused-the-police-and-kept-them-in-the-police-station-overnight-inspector-said-baseless-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद पुत्र की पत्नी ने पुलिस पर लगाया आरोप रात भर थाने में बैठाए रखा, इंस्पेक्टर बोले - बेबुनियाद आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद पुत्र की पत्नी ने पुलिस पर लगाया आरोप रात भर थाने में बैठाए रखा, इंस्पेक्टर बोले - बेबुनियाद आरोप
Wed, 10 Mar 2021 06:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Mar 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
अंकिता, आयुष किशोर व कौशल किशोर।
- फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज सांसद कौशल के बेटे आयुष किशोर की पत्नी अंकिता ने मड़ियांव पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। अंकिता ने कहा कि उसकी जान को खतरा है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि रात भर पुलिस उसे थाने में बैठाए रखी पर मामले में उसकी तहरीर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद बुधवार तड़के करीब चार बजे वह घर गई है।
अंकिता ने आरोप लगाया है कि पुलिस और प्रशासन, सांसद के दबाव में है। इस लिए उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस लिए वह अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में न्याय की गुहार करेगी। अंकिता ने बताया कि शादी के बाद आयुष उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित भी करता था। इसके बाद भी वह उसके साथ रह रही थी। क्योंकि शादी की थी।
इंस्पेक्टर मड़ियांव मनोज सिंह का कहना है कि अंकिता अपने मन से थाने में आकर बैठी थी। उससे कई बार घर जाने के लिए भी कहा गया था पर वह नहीं गई। अंकिता की मांग पर उसके घर पर पुलिस कर्मियों की सुरक्षा भी तैनात कर दी गई है। तड़के जब वह खुद जाने के लिए तैयार हुई तो महिला पुलिस की सुरक्षा में उसे उसके घर भेज दिया गया। पुलिस द्वारा थाने में बैठाए जाने की बात निराधार है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आयुष अभी तक नहीं आया है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके आते ही मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।