{"_id":"65dde26614bca08a4c02eae7","slug":"mp-ritesh-pandey-speaks-on-why-people-are-leaving-samajwadi-party-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय बोले- चिंतन करे सपा नेतृत्व, क्यों साथ छोड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय बोले- चिंतन करे सपा नेतृत्व, क्यों साथ छोड़ रहे लोग
Tue, 27 Feb 2024 06:53 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Feb 2024 06:53 PM IST
सार
भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि मैं कभी सपा में नहीं रहा लेकिन सपा के नेतृत्व को चिंतन करना चाहिए कि आखिर क्यों लोग सपा छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय ने अपने पिता समेत अन्य सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर कहा कि यह सपा नेतृत्व के लिए चिंतन करने का अवसर है। यह किन परिस्थितियों में हो रहा है यह समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बखूबी पता है। सांसद रितेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पुराने लोगों को ऐसे कठिन फैसले करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कई बार विधायक रह चुके तथा पार्टी के लिए समर्पित रहे लोग अब दूर हो रहे हैं। निश्चित रूप से यह फैसला आसान नहीं होता लेकिन परिस्थितियां ही ऐसा माहौल तैयार करती हैं। सपा नेतृत्व को यह विचार करना चाहिए कि इस तरह का माहौल पार्टी में क्यों बनता जा रहा है। रितेश ने कहा कि किसी भी पार्टी की राजनीति के अपने तौर-तरीके होते हैं। अपने मुद्दे भी होते हैं। उस पर काम होना चाहिए लेकिन पार्टी के प्रति समर्पित रहे लोगों की उपेक्षा या उन्हें दरकिनार करने की कीमत पर नहीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमर उजाला संवाद: जया किशोरी ने कहा- हम मृत्यु पर बात नहीं करना चाहते, जबकि इसकी चर्चा आपको मजबूत बनाएगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संवादः मनु भाकर ने कहा- जीवन हमेशा एक तरह का नहीं होता, मैं मंदिरों में रात में चादर बिछाकर भी सोई हूं
सांसद ने कहा कि यूं तो मैं कभी समाजवादी पार्टी में नहीं रहा लेकिन किसी भी पार्टी से अगर एक साथ कई विधायक एवं वरिष्ठ नेता साथ छोड़ रहे हैं तो यह छोटा मामला नहीं है। किसी भी पार्टी को ऐसी दशा में विस्तृत मंथन करना चाहिए जिससे आगे इस तरह की पुनरावृत्ति न हो सके।
भाजपा में शामिल होने के बाद रितेश ने कहा कि जल्द ही वे क्षेत्र में पहुंचेंगे। यहां आकर लोगों से मुलाकात का सिलसिला फिर से शुरू होगा। लोगों को साथ लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव, घर-घर तक ले जाया जाएगा।