फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MP rita bahuguna joshi appear in court

सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कोर्ट में दी गवाही

Thu, 18 Aug 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
MP rita bahuguna joshi appear in court
लखनऊ। प्रचार का समय समाप्त होने के बाद नियमों का उल्लंघन कर प्रचार करने और आचार संहिता का उल्लंघन करने की आरोपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की गवाही कोर्ट में दर्ज हो गई। एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने मामले में सफाई साक्ष्य दाखिल करने और बहस करने के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन

इससे पहले रीता बहुगुणा जोशी कोर्ट में हाजिर हुईं। पूर्व में अभियोजन समाप्त हो चुका था लिहाजा कोर्ट ने आरोपी रीता बहुगुणा का पक्ष जानने के लिए उनकी गवाही दर्ज की। आरोपी ने बयान देकर बताया कि उनके खिलाफ झूठा मुकदमा चलाया गया। उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया था। पत्रावली के अनुसार, रीता बहुगुणा जोशी वर्ष 2012 में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी थीं। थाना कृष्णानगर में स्टैटिक मजिस्ट्रेट मुकेश चतुर्वेदी ने 17 फरवरी 2012 को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा था कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोहल्ला बजरंग नगर में कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी प्रचार का समय समाप्त होने के बावजूद आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जनसभा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed