फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MP Pramod Tiwari said, Congress was in favor of building Ram temple, it was possible because of Supreme Court

UP: सांसद प्रमोद तिवारी बोले, राम मंदिर निर्माण की पक्षधर रही कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट की वजह से हो पाया संभव

Wed, 27 Aug 2025 03:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Aug 2025 03:17 PM IST
सार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा हमेशा ही राम मंदिर मुद्दे को जिंदा रखना चाहती थी। वो कभी नहीं चाहती थी कि मंदिर का निर्माण हो।

विज्ञापन
MP Pramod Tiwari said, Congress was in favor of building Ram temple, it was possible because of Supreme Court
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अयोध्या राज परिवार के मुखिया और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य रहे दिवंगत बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन पर राज सदन में उनके परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन


इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान प्रमोद तिवारी ने कई बड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। तिवारी ने कहा कि भाजपा कभी नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। भाजपा हमेशा इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा स्पष्ट रही है, कांग्रेस शुरू से ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की पक्षधर रही है। उन्होंने साफ कहा कि मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश की वजह से संभव हो पाया है, इसलिए इसके लिए हम कोर्ट के आभारी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या के महंत राजूदास बोले- हर गली, हर कूचे, हर मोहल्ले में कूटे जाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामनगरी को मिली बड़ी सौगात, अब अयोध्या से वाराणसी तक दौड़ेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस


गृह मंत्री अमित शाह पर बोला हमला, कहा- गरिमा के अनुरूप नहीं कर रहे व्यवहार
उपराष्ट्रपति चुनाव पर बोलते हुए तिवारी ने जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह पर भी उन्होंने करारा हमला बोला। तिवारी ने कहा कि शाह भले ही देश के गृह मंत्री हैं, लेकिन गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं कर रहे हैं। बी. सुदर्शन रेड्डी पर दिया गया उनका बयान कहीं से भी उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा की सरकार 11 साल से सत्ता में है, अगर कोई समीक्षा करनी थी तो पहले क्यों नहीं की, अब अचानक इस तरह का बयान क्यों दिया जा रहा है।

बिहार में 65 लाख वोट काट दिए गए, फर्जी मतदाता जोड़ने का हुआ खेल
बिहार चुनाव को लेकर भी प्रमोद तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एसआरआई सिस्टम लोकतंत्र खत्म करने और वोट की चोरी के लिए बनाया गया है। तिवारी ने आरोप लगाया कि बिहार में 65 लाख वोट काट दिए गए हैं और फर्जी मतदाता जोड़ने का भी खेल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed