फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MP Chandrashekhar visits Haider Canal Basti in lucknow.

चंद्रशेखर की मांग: कांवड़ रूट पर व्यापारियों के नाम लिखने का निर्णय वापस हो... सांप्रदायिक तनाव हो सकता है

Fri, 19 Jul 2024 05:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Jul 2024 05:37 PM IST
सार

नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने मांग की है कि कांवड़ रूट पर व्यापारियों व उनके स्टाफ का नाम लिखने के निर्णय को वापस लिया जाए नहीं तो सांप्रदायिक तनाव हो सकता है।

विज्ञापन
MP Chandrashekhar visits Haider Canal Basti in lucknow.
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर ने कहा है इस सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। कांवड़ रूट पर दुकानों पर नाम लिखने का निर्णय वापस लिया जाए अन्यथा कभी भी सांप्रदायिक तनाव हो सकता है। यह निर्णय अगर सरकार का है तो वह वापस ले और अगर किसी अधिकारी का है तो उस पर कार्यवाही हो। वह हैदर कैनाल बस्ती का दौरा करने के बाद प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हैदर कैनाल रोड के लोगों को उजाड़ा गया तो पार्टी और वो खुद सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहे तो इसका रास्ता निकाल सकते हैं। एलिवेटेड रोड को ऊपर से बनाया जा सकता है। सीएम पंत नगर के लोगों की तरह यहां के लोगों को भी न्याय दें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो यह माना जायेगा कि सबका साथ सबका विकास की बात खोखली है क्योंकि यहां पर अधिकतर एससी, एसटी और मुस्लिम वर्ग के लोग हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा फैसला : कांवड़ मार्ग में दुकानों पर लिखना होगा नाम, हलाल प्रोडक्ट बेचने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गोंडा रेल हादसा: कटर व जेसीबी मशीनों से हटाए गये क्षतिग्रस्त डिब्बे, अब तक चार की मौत, सीधी की जा रही रेलवे लाइन


उन्होंने कहा कि गरीब की बस्ती को कुचलकर विकास नहीं किया जा सकता है। अकबरनगर के लोगों को उजाड़कर एक कमरे में रख दिया गया है। वहां न लाइट है, न पानी और न अन्य कोई सुविधा। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती लीक के छह महीने पूरे होने को हैं। 66 लाख युवाओं को न्याय कब मिलेगा ? परीक्षा कब होगी ? 

इस सरकार में अधिकारी, कर्मचारी और नौजवान कोई सुरक्षित नहीं है। अभी बनारस में एसडीएम की पिटाई हो गई है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दम तोड चुकी है। दलित, पिछड़े और मुस्लिमों का दमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बेस्ट व बंजर जमीन को गरीब और कमजोरों में बांट दे। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति बंद हो। आजाद समाज पार्टी सभी 10 सीटों पर दमदारी से उपचुनाव लड़ेगी। जाति विहीन समाज की राजनीति हम ही करेंगे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed