{"_id":"64c2b8919e9242fb5909fec9","slug":"movement-if-water-was-not-found-in-canal-pump-canal-in-a-week-raebareli-news-c-101-1-slko1031-1722-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक सप्ताह में कैनाल पंप नहर में नहीं मिला पानी तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक सप्ताह में कैनाल पंप नहर में नहीं मिला पानी तो आंदोलन
Fri, 28 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से आए अफसरों और ऊंचाहार विधायक के बीच पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में दो घंटे वार्तापानी छोड़ने का भरोसा और बिलिंग एजेंसी पर जांच कर कार्रवाई का वादा करने पर माने पूर्व मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। लखनऊ से आए कई विभागों के अफसरों और ऊंचाहार विधायक के बीच बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में दो घंटे तक चली वार्ता के बाद ऊंचाहार में होने वाला धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। विधायक ने कहा है कि एक सप्ताह में कैनाल पंप नहर में पूरी क्षमता से पानी नहीं छोड़ा गया और बिलिंग एजेंसी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों की मनमानी कार्यशैली पर अंकुश नहीं लगाया गया तो धरना-प्रदर्शन करते हुए तीखा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
पिछले दिनों ऊंचाहार से सपा विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर कैनाल पंप नहर में पानी और पावर कॉर्पोरेशन की बिलिंग एजेंंसी की कार्यशैली पर अंकुश न लगाए जाने पर 27 जुलाई को ऊंचाहार में धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया था। यह मामला लखनऊ में शासन तक पहुंचा तो बृहस्पतिवार को प्रमुख अभियंता सिंचाई, प्रमुख अभियंता विद्युत आपूर्ति, अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं विद्युत, अधिशासी अभियंता सिंचाई और ऊर्जा समेत कई अधिकारी रायबरेली पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस पहुंचे। यहां पर ऊंचाहार विधायक की इन अधिकारियों से वार्ता हुई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि तीन माह के अंदर नहरों में हेड से टेल तक पानी की आपूर्ति हर हाल में करा दी जाएगी। बिलिंग सेक्शन में लगे भ्रष्ट कर्मियों और लाइनमैनों को हटाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि जगतपुर, ऊंचाहार, दीनशाहगौरा में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। ट्रिपिंग व अघोषित कटौती से किसान परेशान हैं, क्योंकि नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इसके बावजूद बिलिंग एजेंसी किसानों को परेशान कर रही हैं। अधिकारियों से ऊंचाहार विधायक की वार्ता के बाद धरना स्थगित कर दिया गया। विधायक ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर सस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा, वरना धरना दिया जाएगा।