फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mountaineer reached Ayodhya from Amarnath by running 1600 km in 32 days

जज्बा: 32 दिन में 1600 किलोमीटर दौड़कर अमरनाथ से अयोध्या राम मंदिर पहुंचा पर्वतारोही

Wed, 05 Jul 2023 05:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Jul 2023 05:52 PM IST
सार

हरियाणा के एक पर्वतारोही ने 1600 किलोमीटर की यात्रा 32 दिन में पूरी की। वह अमरनाथ से अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे। यहां उनका सम्मान किया गया। 

विज्ञापन
Mountaineer reached Ayodhya from Amarnath by running 1600 km in 32 days
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने बूढ़ा अमरनाथ से अयोध्या तक की दूरी दौड़कर पूरी की है। 32 दिनों में करीब 1600 किलोमीटर की दूरी तयकर वह मंगलवार शाम अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचने पर कारसेवकपुरम में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनका अभिनंदन किया। नरेंद्र सिंह का दावा है कि पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी फतह कर 18 विश्व रिकॉर्ड वे अपने नाम कर चुके हैं।

विज्ञापन


चंपत राय के मुताबिक, उत्साही नवयुवक नरेंद्र सिंह रोज 50 किमी. की दूरी तय करते थे। नरेंद्र ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर यह यात्रा शुरू की थी। उन्होंने अपनी इस अनूठी यात्रा का नाम दिया है 'रन फॉर राम'। अयोध्या पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें केसरिया पटका ओढ़ाकर अभिनंदन किया। 
विज्ञापन


नरेंद्र इससे पहले रामेश्वरम से अयोध्या तक 2931 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर चुके हैं। उन्होंने 3 जून को बूढ़ा अमरनाथ से रन फॉर राम अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत की थी। उनके साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात राज्यों से होकर गुजरी इस यात्रा ने 1600 किलोमीटर का सफर तय किया। बताया कि उनका उद्देश्य है कि चारों दिशाओं को अयोध्या से जोड़ा जाए। सनातन संस्कृति व रामसंस्कृति को चारों दिशाओं में पहुंचाने के लिए उन्होंने यह यात्रा शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed