{"_id":"648824f51d98463a6b052fda","slug":"mou-signed-between-uttar-pradesh-and-madhya-pradesh-in-lucknow-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मध्य प्रदेश और यूपी के बीच साइन हुआ एमओयू, सांस्कृतिक आदान-प्रदान में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मध्य प्रदेश और यूपी के बीच साइन हुआ एमओयू, सांस्कृतिक आदान-प्रदान में आएगी तेजी
Tue, 13 Jun 2023 01:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:43 PM IST
सार
लखनऊ में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच एक एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को लखनऊ में दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक एमओयू साइन किया गया।
विज्ञापन
इसके तहत अगले तीन वर्षों में दोनों प्रदेशों के कलाकार एक-दूसरे के राज्यों में प्रस्तुति देंगे। इसके द्वारा सांस्कृतिक आदान प्रदान व पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रचंड गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विश्वकप के मुकाबलों की पहली बार मेजबानी करेगी राजधानी, लखनऊ में चार और मुकाबले संभव
मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल में अपना मार्केटिंग व कॉरपोरेट ऑफिस खोला है। बनारस व अयोध्या में भी जल्द कार्यालय खोले जाएंगे। यहां से मध्य प्रदेश के लिए बुकिंग की जा सकती है। इस ऑफिस के माध्यम से आम ट्रेवलर्स को भी बुकिंग आदि के लिए सहयोग किया जाएगा।