फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mou between rajasthan and uttar pradesh for bus services

रोडवेज की बस से कीजिए बालाजी के दर्शन

Thu, 07 Nov 2013 05:31 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Thu, 07 Nov 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
mou between rajasthan and uttar pradesh for bus services

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसें लखनऊ सहित प्रमुख महानगरों से अब बालाजी एवं अजमेर शरीफ दरगाह के दर्शन कराएगी।

विज्ञापन


यानी महानगरों से गंतव्य तक बस की सीधी सेवाओं का संचालन होगा। यह सब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और राजस्थान सड़क परिवहन के बीच बस संचालन के नये अनुबंध से आसान हुआ है।

इसके लिए दोनो राज्यों के द्वारा 191 नये परमिट जारी किए जाएंगे। इस अनुबंध के साथ ही प्राइवेट ऑपरेटरों के लिए बस संचालन का रास्ता खुल गया है।

गुरुवार को लखनऊ के टेढ़ी कोठी स्थित परिवहन आयुक्त मीटिंग सभागार में यूपी के प्रमुख सचिव (परिवहन) बीएस भुल्लर एवं राजस्थान के प्रमुख सचिव (परिवहन) उमराव सलौदिया ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए और समझौता पत्र का हस्तांतरण किया।
विज्ञापन


नये अनुबंध से अब दोनो राज्यों के निगम की 199 रूट पर बस को हरी झंडी मिल गई।

यूपी परिवहन निगम के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि नये अनुबंध से अब यूपी की बसें राजस्थान में कुल 56,774 किमी और राजस्थान परिवहन निगम की बसें यूपी में कुल 56,558 किमी संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये अनुबंध से 199 रूट पर यूपी की बसें 335 फेरे एवं राजस्थान की 523 फेरे लगाएंगी। इस अनुबंध सेयूपी निगम के पास 280 परमिट और राजस्थान निगम के पास 365 परमिट हो जाएंगे।

यूपी का राज्य परिवहन प्राधिकरण राजस्थान को 95 और  राजस्थान का राज्य परिवहन प्राधिकरण यूपी को 96 नये बस परमिट जारी करेगा। यह सहमति भी बन गई है।

इसके अलावा प्राइवेट ऑपरेटर ठेका परमिट लेकर दोनो राज्यों के 10-10 रूट पर बस संचालन कर सकेंगे। वहीं गुड्स कैरियर (ट्रक) का भी संचालन हो सकेगा।

इस मौके पर यूपी की ओर से परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता, प्रबंध निदेशक  मुकेश कुमार मेश्राम और राजस्थान की तरफ से  अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक परिवहन निगम नरेश पाल गंगवार, अधिशासी निदेशक  राजस्थान पथ परिवहन निगम  विश्राम मीना अतिरिक्त परिवहन अध्यक्ष राजस्थान रविंद्र यादव आदि अधिकारी उपस्थित थे।

यूपी का संचालन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, पुष्कर, अजमेर, बालाजी, अलवर, राजाखेडा, बीकानेर, धौलपुर,  केलादेवी,  रामनगर, मानगढी, गंगानगर, खेरताल, उदयपुर आदि प्रमुख शहरों के लिये संचालन होगा।


राजस्थान का संचालन
राजस्थान परिवहन निगम द्वारा उत्तर प्रदेश आगरा, मथुरा, वृंदावन, फतेहपुर सीकरी, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, बुलंदशहर, महोबा, झांसी, अलीगढ, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, देहरादून, नैनीताल, कोटद्वार, मुज्जफरनगर, शामली, गोरखपुर, फैजाबाद, सुनौली, इलाहाबाद, वाराणसी आदि मुख्य शहरों के लिए बसें संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed