फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motorcyclist throws chili powder at teacher's face; robbery attempt

Lucknow News: बाइक सवार ने शिक्षिका के चेहरे पर झोंका मिर्च पाउडर, लूट का प्रयास

Sat, 25 Jul 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist throws chili powder at teacher's face; robbery attempt
प्रतीकात्मक।
गुडंबा। मड़ियांव में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाश ने केशवनगर निवासी शिक्षिका रंगोली उपाध्याय के चेहरे पर मिर्च पाउडर झोंककर लूट का प्रयास किया। उधर, तहरीर दिए जाने के 24 घंटे से ज्यादा समय बाद भी पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

रंगोली ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह घर के पास टहल रही थीं। उनका आठ वर्षीय बेटा अभियान पांडेय साइकिल चला रहा था। आरोप है कि तभी पीछे से बाइक से आया युवक उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर झोंककर चला गया। युवक ने लूट का प्रयास किया, पर रंगोली किसी तरह खुद को बचाते हुए घर में घुस गईं। लोगों के जुटने से पहले आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


युवक ने कपड़े से ढका था चेहरा
अभियान ने बताया कि बाइक सवार ने गले में सफेद रंग का कपड़ा बांधा था। इससे चेहरा भी ढका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने की खानापूरी की और व्यस्तता की बात कहते हुए निकल गई। रंगोली का आरोप है कि पुलिस ने एक हमलावर होने से लूट के प्रयास की घटना से ही इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है कि फुटेज से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed