{"_id":"687b71f57c7a8abd4a0a17fd","slug":"mother-of-mbbs-student-will-go-for-mrs-universe-competition-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1299237-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेटी कर रही एमबीबीएस, मां मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने जाएंगी फिलीपींस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेटी कर रही एमबीबीएस, मां मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने जाएंगी फिलीपींस
विज्ञापन
मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाली सविता वर्मा। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से नौ अक्तूबर के बीच फिलीपींस में होने जा रही मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में बहराइच की निवासी सविता वर्मा भी शामिल होंगी। लखनऊ गोल्फ क्लब में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि वे बहराइच के किसान पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके पति भी प्रोफेसर हैं। उनकी बड़ी बेटी एमबीबीएस की छात्रा है और छोटी बेटी कक्षा नौ में पढ़ रही है।
एक एनजीओ की संचालिका सविता वर्मा ने बताया कि मैं इस प्रतियोगिता के लिए तीन साल से तैयारी कर रही थी, अब जाकर मौका मिला है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहूंगी। उन्होंने बताया कि पहले छोटे शहरों की युवतियां और महिलाएं इतनी बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिताओं के बारे में कभी सोचती भी नहीं थीं लेकिन अब जागरूकता के साथ ही बदलाव भी आ रहा है। मैं उन सभी महिलाओं को संदेश देना चाहती हूं कि खुद को कमतर कभी न समझें।