फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mother clashed with kidnappers for her daughter

लखनऊः मासूम को अगवा करते बदमाश से भिड़ी मां, एक को दबोचा, दो फरार

Wed, 28 Aug 2019 04:19 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 28 Aug 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
mother clashed with kidnappers for her daughter
गिरफ्त में बदमाश - फोटो : amar ujala

लखनऊ में मड़ियांव के डुडौली कॉलोनी में कार सवार बदमाशाें ने घर के बाहर खेल रही मासूम को नशीली दवा सुंघाकर अगवा करने की कोशिश। इसी बीच छत पर खड़ी मां शोर मचाती नीचे आई और बदमाशों से भिड़ गई। मां से हाथापाई होता देख कार सवार दो बदमाश फरार हो गए, जबकि पड़ोसियों की मदद से एक को दबोच लिया।

विज्ञापन


उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव संतोष कुमार सिंह के मुताबिक स्नेह नगर निवासी अजय पाल पब्लिकेशन का काम करते हैं। परिवार में पत्नी अंजलि, 7 साल की बेटी प्रिया व 4 साल की राधा है। अंजलि के मुताबिक, सोमवार देर शाम को वह अपने छत पर मौजूद थी।
विज्ञापन


उनकी चार साल की बेटी राधा कॉलोनी के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच एक कार से एक बदमाश उतरकर राधा के मुंह पर कपड़े मे नशीली दवा सुंघाकर बेहोश करने का प्रयास किया। राधा ने मुंह दूसरी तरफ कर लिया। उसकी हरकत देख मां अंजलि ने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बदमाश से भिड़ गई। लोगों को जुटता देख कार में बैठे बदमाश फरार हो गए। जबकि एक पकड़ में आ गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश जानकीपुरम का रहने वाला आमर्त्य बोध त्रिपाठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed