{"_id":"67facac62aadb3ed7d0d697f","slug":"mother-and-son-riding-a-scooter-died-after-being-hit-by-a-car-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1155059-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत
Sun, 13 Apr 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत
लखनऊ। ठाकुरगंज में शुक्रवार रात कार की टक्कर से स्कूटी सवार दुबग्गा की बसंतकुंज कांशीराम कॉलोनी निवासी सीमा वारसी (32) व उनके 10 वर्षीय बेटे ईशान की मौत हो गई। स्कूटी चला रहे मृतका के पति मतीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
मतीन के ममेरे भाई इरशाद ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे मतीन, पत्नी व बेटे को लेकर स्कूटी से महानगर के बादशाहनगर में शादी में जा रहे थे। ठाकुरगंज स्थित प्रेरणा स्थल के पास पीछे से तेज रफ्तार कार की टक्कर से सीमा व ईशान उछलकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर के ऊपर जा गिरे। मतीन काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद कार सवार भाग निकला।
टक्कर से उछलकर डिवाइडर पर गिरे थे मां-बेटे, सूचना के 30 मिनट बाद आई पुलिस
मतीन के परिजनों का आरोप है कि सूचना के आधे घंटे के बाद ठाकुरगंज पुलिस पहुंची। घायलों को ट्राॅमा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। ईशान की शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने मतीन को अस्पताल में भर्ती कराया है। घरवालों ने बताया कि हादसे में जख्मी मां-बेटे आधे घंटे तक डिवाइडर पर पड़े तड़पते रहे। इलाज में देरी के चलते ईशान की मौत हो गई। पुलिस अगर समय से पहुंच जाती तो ईशान को सही वक्त पर इलाज मिल जाता। ऐस में शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
घर में मचा कोहराम, सबका लाडला था ईशान
हादसे की सूचना परिवार में कोहराम मच गया। ईशान निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। वह परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और सबका लाडला था। सीमा के परिवार में बेटी अलीशा, आलिया और बेटा अशरफ है।