फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mother and son arrested in fraud of crores

करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले जालसाज मां-बेटा गिरफ्तार

Mon, 03 Jan 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
mother and son arrested in fraud of crores
लखनऊ। प्रदेश केसभी 75 जिलों में ड्रिंकिंग वाटर एंड सेनिटाइजेशन यूनिट लगाने का ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मां-बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने भारत सरकार के अशोक लाट चिन्ह का प्रयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं इस गिरोह का मास्टरमाइंड पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आए इनामी जालसाजों में विकासखंड-2 निवासी कमलावती वर्मा और उनके बेटे घनश्याम वर्मा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरएस एसोसिएट्स एंड संस के नाम से सुरेश कुमार वर्मा ने एक फर्म तैयार की। इसके नाम से लोगों को पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत केनाम पर प्रदेश के 75 जिलों में ड्रिकिंग वाटर एंड सेनीटशन यूनिट लगाने का ठेका निकाला। इसके लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसमें अशोक लाट का प्रयोग किया।
विज्ञापन

ठेकेदारों को कई गुना लाभ का लालच देकर यूनिट लगाने के स्थानों का निरीक्षण किया। उनसे लाखों रुपये सिक्योरिटी मनी जमा कराई। इसके बाद रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने रुपये मांगे तो धमकी देने लगे। पीड़ितों ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना सुरेश कुमार वर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस फर्म के कई अन्य लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed