{"_id":"5edb5ea6a75c5b30ac151092","slug":"mother-and-daughter-died-and-three-injured-in-an-accident-in-kakori","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित पिकप ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अनियंत्रित पिकप ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, तीन घायल
Sat, 06 Jun 2020 04:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
काकारी में हादसे के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में काकोरी थाना क्षेत्र के जेहटा स्थित उमराव खेड़ा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक पर सवार होकर जा रहे पांच लोगों को माल की तरफ से आ रही पिकप ने टक्कर मार दी। इससे मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर तो मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद भाग निकले पिकप चालक की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। तीन थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक काकोरी के मुर्दापुर निवासी इंदल प्रजापति शुक्रवार सुबह बहन श्रीदेवी व उसकी दो बेटियों वंशिका (4), डेढ़ वर्षीय पल्लवी, सहित साले विनीत (12) को बाइक से लेकर इटौंजा के हुसन्नि गांव उनके घर छोड़ने जा रहा था। तभी उमराव खेड़ा के पास अनियंत्रित पिकप डाले ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। श्रीदेवी व वंशिका की मौत हो गई। वहीं बाकी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन