फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   most wanted criminal deport from saudi arab

सऊदी अरब से लखनऊ लाया गया ‘मोस्ट वांटेड’

Fri, 05 Feb 2016 12:50 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
most wanted criminal deport from saudi arab

आठ साल तक सऊदी अरब की जेल में रहने के बाद अब्दुल अजीज उर्फ गिद्दा को सऊदी अरब ने भारत को प्रत्यर्पित कर दिया। हैदराबाद में फर्जी पासपोर्ट कांड में ‘मोस्ट वांटेड’ गिद्दा को पहले लखनऊ लाया गया।

विज्ञापन


इसके बाद यूपी एटीएस की मदद से तेलंगाना पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने आला अफसरों को सऊदी अरब से गिद्दा को डिपोर्ट कर लखनऊ लाए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन


उसकी सूचना पर तेलंगाना पुलिस का एक दल भी यहां पहुंचा था। वहीं, लखनऊ पुलिस व एटीएस भी अमौसी एयरपोर्ट पर मौजूद थी। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सऊदी पुलिस गिद्दा को पुलिस के हवाले कर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, तेलंगाना पुलिस ने यूपी एटीएस व स्थानीय पुलिस की मदद से गिद्दा का ट्रांजिट वारंट हासिल कर लिया और हैदराबाद रवाना हो गई। 2001 में गिद्दा बेल्जियम पिस्टल और आपत्तिजनक दस्तावेज के साथ हैदराबाद में गिरफ्तार हो चुका है। इसके बाद फर्जी पासपोर्ट से ही यह सउदी अरब भाग गया था जहां गिरफ्तार हो गया।

लश्कर के लिए काम करने का भी शक

most wanted criminal deport from saudi arab

सूत्रों के अनुसार हैदराबाद का फर्जी पासपोर्ट मामला आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि गिद्दा आतंकियों को फर्जी पासपोर्ट मुहैया कराता था।

इस मामले में जब गिद्दा की तलाश शुरू हुई तो वह सऊदी अरब भाग गया था। वहां गिरफ्तारी के बाद 8 साल जेल में रहा। जब सऊदी पुलिस को पता चला कि वह भारत में तेलंगाना पुलिस का वांछित अपराधी है तो उसे यहां डिपोर्ट किया गया।

जानकारों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर उसे किसी अन्य स्थान के बजाय लखनऊ लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed