{"_id":"643eccb9a75bf8f62402b1bc","slug":"most-complaints-regarding-appointment-date-raebareli-news-c-13-1-190430-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नियुक्ति तिथि को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नियुक्ति तिथि को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें
Tue, 18 Apr 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे इंतजार के बाद जारी हुई 4253 शिक्षकों की अनंतिम ज्येष्ठता सूची पर आपत्तियों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। सोमवार को शाम 6 बजे जैसे ही पोर्टल पर आपत्ति का विकल्प खुला, आपत्तियां आनी शुरू हुई। इनमें ज्यादातर आपत्तियां नियुक्ति तिथि को लेकर आ रही हैं। आपत्तियों की संख्या अब तक 50 से अधिक पहुंच गई हैं, जिसमें से 40 आपत्तियों को खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ही इन आपत्तियों की जांच करके अपनी रिपोर्ट देंगे, फिर उनका निस्तारण किया जाएगा।
जिले में 2299 परिषदीय विद्यालयों में सात हजार से ज्यादा शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से 4253 सहायक अध्यापकों की अनंतिम ज्येष्ठता सूची 15 अप्रैल को जारी हुई थी, लेकिन पोर्टल पर आपत्ति का विकल्प नहीं खुला था। इससे शिक्षक परेशान हो रहे थे। उन्हें उस समय राहत मिली, जब 17 अप्रैल को शाम 6 बजे पोर्टल पर विकल्प खुला मिला तो एक के बाद एक आपत्ति आनी शुरू हो गईं। अब तक आई आपत्तियों में ज्यादातर नियुक्ति तिथि को लेकर शिकायतें हैं। आपत्ति दर्ज कराने वाले शिक्षकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति तिथि गलत अंकित है, जिससे उनकी वरिष्ठता प्रभावित हुई है। कुछ ऐसी भी शिकायतें हैं, जिनके नियुक्ति आदेश में संशोधन हुआ था।
आपत्तियों का निस्तारण करने से पहले उनकी जांच कराई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को आपत्तियां भेजी जा रही हैं, ताकि वे आपत्ति के संबंध में अभिलेखों का परीक्षण करने के साथ ही साक्ष्य जुटाकर रिपोर्ट तैयार कर सकें। जैसे-जैसे जांच रिपोर्ट आती जाएंगी, आपत्ति का निस्तारण कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जाता रहेगा। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि अब तक 50 से अधिक आपत्तियां आ चुकी हैं, जिनमें से 40 आपत्तियां खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल तक शिक्षक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। आपत्तियों का निस्तारण समय से करा दिया जाएगा।