फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 24000 voters added in list

शहर की नौ विधानसभा क्षेत्र में बढ़े 24 हजार से अधिक मतदाता

Sun, 17 Jan 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
More than 24000 voters added in list
पुनरीक्षण बाद जिले की नौ विधानसभा सीटों की प्रकाशित सूचियों में 24 हजार से अधिक वोटरों के नाम जुड़े हैं।
विज्ञापन

इससे जिले में अब मतदाताओं की संख्या 37.22 लाख हो गई है। इसमें 19.91 लाख पुरुष और 17.31 लाख महिला मतदाता हैं।
तीन माह से अधिक समय तक चले पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रकाशित अपडेट निर्वाचन नामावली में सबसे ज्यादा 5143 वोटर सरोजनी नगर और सबसे कम 1506 वोटर कैंट विधानसभा सीट पर बढ़े हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि नवंबर में पुनरीक्षण शुरू होने के वक्त प्रकाशित सूचियों में जिले में वोटरों की संख्या 37.09 लाख थी।
अभियान के दौरान इसमें 24681 नए मतदाताओं के नाम जुड़े जबकि करीब 11 हजार मृतक व शिफ्टेड वोटरों के नाम हटाए गए।
पुनरीक्षण के दौरान मलिहाबाद में 1842, बीकेटी में 3032, सरोजनी नगर में 5143 , लखनऊ पश्चिम में 2887, लखनऊ उत्तर में 2570, लखनऊ पूर्वी में 3107, लखनऊ मध्य में 1702, कैंट में 1506 और मोहनलालगंज सीट पर 2892 वोटर बढ़े हैं।
विज्ञापन

इन्हें मिला कर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर अब मतदाताओं की कुल संख्या 37,22,805 हो गई है। इसमें 19, 91, 310 पुरुष और 17,31,306 महिला 188 ट्रांस जेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनरीक्षण बाद विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता
मलिहाबाद 349307
बीकेटी 435081
सरोजनी नगर 541627
लखनऊ पश्चिम 423780
लखनऊ उत्तर 433476
लखनऊ पूर्वी 447897
लखनऊ मध्य 368168
कैंट 368204
मोहनलालगंज 355265
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed