फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More teachers in primary schools than needs.

स्कूलों में खाली पदों से अधिक होंगे शिक्षक

Tue, 03 Mar 2015 10:26 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Mar 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
More teachers in primary schools than needs.

प्राइमरी टीचरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही स्कूलों में शिक्षकों की संख्या खाली पद से भी ज्यादा हो जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद से यह जानकारी मिलने के बाद शासन में खलबली है।

विज्ञापन


परिषद के मुताबिक मेरठ और गाजियाबाद जैसे कई जिलों के प्राइमरी स्कूलों में तो शिक्षक के एक भी पद खाली नहीं हैं।

परिषद की चिट्ठी-पत्री के बाद शासन प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के फॉर्मूले पर नए सिरे से विचार करने में जुट गया है।

दूसरे चरण में शिक्षा मित्रों के समायोजन पर भी नए सिरे से विचार हो रहा है ताकि तैनाती के बाद शिक्षकों को वेतन के लाले न पड़ें।

प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों की संख्या 1,12,754 है

More teachers in primary schools than needs.

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने परिषद के सचिव संजय सिन्हा से प्राइमरी स्कूलों में सृजित पद के आधार पर तैनात और रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा था।

परिषद के सचिव ने शासन को 2011 तक स्वीकृत पद के आधार पर तैनात, रिक्त और चल रही भर्ती प्रक्रिया का ब्यौरा शासन को उपलब्ध कराया है।

इसमें प्राइमरी स्कूलों की संख्या 1,12,754 बताई गई है। इसमें प्राइमरी स्कूलों में सहायक व प्रधानाध्यापक के कुल 3,89,269 पद बताए गए हैं।

इसमें से 1,69,591 कार्यरत और 2,19,678 खाली बताए गए हैं। जून 2015 में प्राइमरी स्कूलों में 3053 प्रधानाध्यापक व 523 सहायक अध्यापक रिटायर हो जाएंगे। इस हिसाब से शिक्षकों के 2,23,254 पद खाली हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

20,065 सहायक अध्यापक अधिक होंगे

More teachers in primary schools than needs.

परिषद से भेजे गए ब्यौरे में बताया गया है कि 10,000 बीटीसी अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया में 5,030 व पहले चरण में 58,464 शिक्षा मित्र सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किए जा चुके हैं।

मौजूदा समय 15,000 बीटीसी पास अभ्यर्थियों, 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। दूसरे चरण में 92,000 शिक्षा मित्रों के समायोजन का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाना है।

इन सभी भर्तियों को यदि जोड़ लिया जाए तो यह संख्या 2,43,319 तक पहुंच जाती है। विभाग के पास मौजूदा समय खाली पदों की संख्या 2,23,254 बताई गई है। इस हिसाब से देखा जाए तो 20,065 सहायक अध्यापकों की तैनाती अधिक हो जाएगी।

विज्ञापन

शिक्षा के अधिकार के अनुसार ये हैं मानक

More teachers in primary schools than needs.

प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू हो चुका है। इसके मुताबिक प्राइमरी में 30 बच्चों पर एक और उच्च प्राइमरी में 35 पर एक शिक्षक का मानक तय किया गया है।

बेसिक शिक्षा परिषद ने शासन को वर्ष 2011 की रिक्तियों के आधार पर पदों का ब्यौरा भेजा है।

इसके आधार पर देखा जाए तो बेसिक शिक्षा परिषद को प्राइमरी में सहायक व प्रधानाध्यापक के पदों का नए सिरे से सृजन कराने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed