फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More Firs will be charged against Shakeel haider

मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे शकील हैदर के खिलाफ दर्ज हो सकते हैं और मुकदमे

Tue, 05 Oct 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
More Firs will be charged against Shakeel haider
मुख्तार अंसारी के गुर्गे शकील हैदर के खिलाफ लगी तहरीर की झड़ी। - फोटो : ??? ?????
मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे शकील हैदर के खिलाफ 25-30 पीड़ितों ने चौक एसीपी कार्यालय में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन पीड़ितों से जालसाज शकील ने जाली दस्तावेज के आधार पर जमीन बेची और मोटी रकम हड़प ली। फिलहाल शकील जेल में बंद है। उसकी जमानत अर्जी भी कोर्ट ने खारिज कर दी है। लेकिन कुछ रसूखदार व सफेदपोश उसे छुड़ाने में जुटे हैं।
पुलिस के मुताबिक, पुराने लखनऊ के शीशमहल में रहने वाले शकील हैदर ने अमीनाबाद के पंजाब नेशनल बैंक (पुराना यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया) की शाखा से हिंद कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट प्रा. लि. और हिंद बिल्डटेक कंपनी के नाम से लोन कराया।
विज्ञापन

बैंक के अधिकारी के मुताबिक, हिंद कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट प्रा. लि. के नाम से 65 करोड़ का लोन कराया गया। यह लोन हासिल करने में शकील के अलावा हनी अब्बास, वारिस हसन और तनवीर अहमद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी कंपनी हिंद बिल्डटेक के नाम से 42 करोड़ का लोन कराया था। किस्त में आनाकानी करने पर बैंक अफसरों ने रिकवरी के लिए टीम लगाई।
इस पर शकील ने अफसरों को धमकी दी और वसूली नहीं हो सकी। इस बीच यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज कर दिया गया। इसके बाद मामले की जांच पीएनबी के अधिकारी करने लगे।
70 लोगों को कर दी फर्जी रजिस्ट्री
पुलिस के मुताबिक, शकील ने बैंक में गिरवी रखे गए ठाकुरगंज के बरावनकला की जमीनों के जाली दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद करीब 70 लोगों को एक हजार से 3000 वर्गफीट तक की जमीनों की रजिस्ट्री कर दी। रजिस्ट्री कार्यालय में दाखिल खारिज के लिए जमीन मालिकों ने आवेदन किया तो पता चला कि जमीन के दस्तावेज पहले से ही बैंक में गिरवी हैं। इस पर चार लोगों ने डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के कार्यालय में शिकायत की। जांच के बाद वजीरगंज थाने में केस दर्ज कर शकील को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, फर्जीवाड़े की जानकारी समाचार पत्रों से मिलने पर अन्य रजिस्ट्री कराने वालों ने भी पुलिस से संपर्क करना शुरू किया। पिछले दिनों 25-30 पीड़ितों ने चौक एसीपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। एसीपी चौक इंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक, सभी मामलोें की जांच डीसीपी पश्चिम के निर्देश पर की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

जांच के दायरे में बैंक अधिकारी भी
शकील की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा पुलिस ने बढ़ा लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शकील ने अपने रुतबे का इस्तेमालकर कई कंपनियां खोली। इसमें हिंद इंफ्रा सिटी प्रा. लि. नाम से एक कंपनी खोली। जिसकी पेडअप कैपिटल महज 8 लाख रुपये है। इस कंपनी के नाम से यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (जो अब पीएनबी में सामयोजित हो गई) से 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन कराकर हड़प लिया। उसने अन्य कंपनियों के नाम से सड़क निर्माण व भवन निर्माण के नाम पर लोन कराया था। जिसकी जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। मामले में वारंट भी जारी हुआ था। अब इस जांच में बैंक के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल किए जाएंगे। जिन्होंने लोन दिलाने व फर्जीवाड़े में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed