फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Monthly review meeting of Special Juvenile Police Unit

Lucknow News: विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक

Thu, 09 May 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Monthly review meeting of Special Juvenile Police Unit
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय भिनगा में बुधवार को विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक सीओ संदीप वर्मा की अध्यक्षता में हुई। सीओ ने बाल श्रम रोकने, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह रोकने व उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी व विवेचक के समक्ष आ रही समस्याओं, पीड़िता के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, नारी शक्ति, किशोर न्याय अधिनियम-2015 में हुए नवीनतम संशोधन, पॉक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत करने के 24 घंटे में सूचित करने, बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा-निर्देश का पालन, जेजे एक्ट के अन्तर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि व जेजे एक्ट की धारा-94 आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान परित्यक्त नवजात शिशु की देखभाल, कार्यस्थल पर कामकाजी महिलाओं के सभी प्रकार के उत्पीड़न रोकने, बाल श्रम, बाल विवाह व देह व्यापार आदि को रोकने की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, एसएसबी के निरीक्षक प्रदीप कुमार, प्रभारी एएचटीयू पुष्पलता व विश्राम पासवान अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed