फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Month passed, two days before the meeting the stones were put in the pits.

Lucknow News: महीना बीता, बैठक से दो दिन पहले गड्ढों में डलवाईं गिट्टियां

Mon, 30 Sep 2024 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Month passed, two days before the meeting the stones were put in the pits.
बैठक के पहले सड़क पर गिट्टी डाली गई।

विज्ञापन
लखनऊ। उद्योग बंधु की बैठक हुए एक माह बीत गया। डीएम ने तीन दिन में गड्ढे भरने की बात कही थी। संबंधित विभागों ने उनके निर्देश को दरकिनार कर दिया। पूरे महीने गड्ढे भरने की नौबत नहीं आई। अब सोमवार को फिर बैठक का आमंत्रण उद्यमियों को मिला है। बैठक की सूचना मिलते ही नगर निगम ने सरोजनीनगर क्षेत्र में गिट्टियां डलवाना और रोलर चलवाना शुरू कर दिया।



उद्यमियों का कहना है कि यह कवायद जिलाधिकारी के निर्देश का पालन करने के लिए नहीं, बल्कि बैठक में अपनी सफाई देने के लिए की जा रही है। एक माह पहले भी यही हुआ था। डीएम के उद्योग बंधु की बैठक करने से ठीक पहले औद्योगिक क्षेत्र में गिट्टी डलवाने और रोलर चलवाने का नाटक हुआ था। डीएम के निर्देश का सम्मान होता तो ये काम पिछली बैठक के तीन दिन बाद ही पूरा हो गया होता।
विज्ञापन


उद्यमी नीलमणि वार्ष्णेय उस क्षेत्र की हालत दिखाते हुए बताते हैं कि यहां डीएम की गाड़ी फंसी थी। गिट्टियां तो डाल दी गईं, लेकिन वे उखड़कर समस्या और बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरोजनीनगर मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के महासचिव रितेश श्रीवास्तव का कहना है कि नगर निगम तो उद्योग बंधु में हर बार दावा कर रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र के रखरखाव के लिए एक अलग बजट का प्रावधान किया गया है। बजट है तो काम क्यों नहीं हो रहा है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed