फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Monsoon Session 2022 Women Mlas To Raise Issues In Uttar Pradesh Assembly Today News In Hindi

Monsoon Session UP : विधानसभा में आज सिर्फ महिलाओं को ही मिलेगा बोलने का मौका, सपा विधायकों का अनुरोध खारिज

Thu, 22 Sep 2022 09:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 22 Sep 2022 09:19 AM IST
सार

Monsoon Session UP : अध्यक्ष की इस घोषणा पर सपा के कुछ विधायकों ने अपने सवाल लेने का अनुरोध किया, लेकिन अध्यक्ष ने उसे खारिज कर दिया।

विज्ञापन
UP Monsoon Session 2022 Women Mlas To Raise Issues In Uttar Pradesh Assembly Today News In Hindi
यूपी विधानसभा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सिर्फ महिलाओं को ही बोलने का मौका मिलेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले महिलाएं ही सदन में अपनी बात रखेंगी। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन को दी। उन्होंने कहा कि कार्यमंत्रणा की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक बृहस्पतिवार को सदन की कार्यवाही में महिलाओं की भूमिका खास होगी। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में भी सिर्फ महिलाओं के ही सवालों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


हालांकि अध्यक्ष की इस घोषणा पर सपा के कुछ विधायकों ने अपने सवाल लेने का अनुरोध किया, लेकिन अध्यक्ष ने उसे खारिज कर दिया। साथ ही अध्यक्ष ने विधायकों से यह भी अनुरोध किया कि बृहस्पतिवार को दर्शक दीर्घा के लिए भी सिर्फ महिलाओं को ही पास जारी किया जाएगा, इसलिए विधायक किसी व्यक्ति के लिए पास जारी करने का अनुरोध न करे।
विज्ञापन


बुधवार को सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले यह अध्यक्ष ने सदन को अवगत कराया कि बृहस्पतिवार को सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सिर्फ महिलाओं को ही बोलने का मौका देने का निर्णय किया गया है। इसपर सपा के सदस्यों ने प्रश्नकाल में पुरुष विधायकों के सवाल भी लिए जाने का अनुरोध किया को अध्यक्ष ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदे की धनराशि पर आयकर से छूट का प्रस्ताव खारिज
नियम 103 के तहत सपा विधायक लालजी वर्मा ने प्रस्ताव दिया कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव लड़ने केलिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित खर्च सीमा तक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाले चंदे की धनराशि पर आयकर की छूट प्रदान किया जाए। इसपर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना आपत्ति जताई कि यह विषय राज्य सरकार ने नहीं, बल्कि इसपर फैसला लेने का अधिकार केन्द्रीय चुनाव आयोग को है। इस पर अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।


इसी प्रकार अध्यक्ष ने मोहम्मद फहीम इरफान द्वारा पेश मुरादाबाद के बिलारी विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। जबकि भाजपा के नीरज बोरा द्वारा गोमती नदी को दोनों किनारों पर काशी की तरह घाट का निर्माण कराए जाने की मांग रखी। इसके अलावा विधायक जवाहरलाल राजपूत, वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ बेचई सरोज, महेन्द्र नाथ यादव, डॉ. मुकेश वर्मा, सचिन यादव और अनिल कुमार त्रिपाठी ने भी अलग-अलग मांगो से संबंधित प्रस्ताव रखे, जिसे जारी रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed