{"_id":"62b982eb327cf51da81609a7","slug":"monsoon-may-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Today: लखनऊ के कई इलाकों में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, 30 जून तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Today: लखनऊ के कई इलाकों में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, 30 जून तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम
Mon, 27 Jun 2022 07:26 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Jun 2022 07:26 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस और भयंकर गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को भयंकर गर्मी और उमस से राहत दी है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। इसके पहले मौसम विभाग ने सोमवार से बारिश के आसार जताए थे जो कि सही साबित हुआ।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे शहर के चिनहट, गोमती नगर विस्तार, सरोजनीनगर और मोहनलालगंज में बारिश हुई और इसके बाद भी बादल बने रहे। उम्मीद की जा रही है कि सोमवार रात में भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
लगातार बढ़ते तापमान से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ है। लोग शाम को घरों से बाहर निकलते हैं जिससे बाजारों व मॉल में रौनक नजर आती है। धूप और गर्मी से लोग बेहाल हैं। अब मानसून से ही राहत की उम्मीद है। हालांकि, सोमवार की बारिश ने लोगों को कुछ राहत और उम्मीद दी है। बीते दिनों में सूबे के कई हिस्सों में बारिश की फुहारें पड़ीं लेकिन यह लोगों को राहत देने के लिए काफी नहीं थी। बादलों की आवाजाही लगी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, सप्ताह के अंतिम दिन भारी उमस ने लोगों को परेशान किया। दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक रहा।
इसी तरह न्यूनतम तापमान 30 से अधिक था, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा था। आद्रता 74 प्रतिशत दर्ज हुई। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को बदली और बारिश के आसार हैं। बारिश का सिलसिला 30 जून तक जारी रहेगा।