{"_id":"667cc7b21532fcb655098053","slug":"monsoon-in-up-it-will-rain-in-most-parts-of-the-state-today-activity-has-increased-from-arabian-sea-side-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon in UP: प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज होगी बारिश, अरब सागर की तरफ से बढ़ी है सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon in UP: प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज होगी बारिश, अरब सागर की तरफ से बढ़ी है सक्रियता
Thu, 27 Jun 2024 08:40 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:40 AM IST
सार
Weather in UP: यूपी में मानसून प्रवेश कर चुका है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इस बार मानसून ने ललितपुर की तरफ से प्रवेश किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश और मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का पूर्वानुमान (फाइल)
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
विस्तार
उमस भरी गर्मी से प्रदेश के लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। आज से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून के प्रभावी होने का अनुमान जताया है। मंगलवार को अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। झांसी में लोग मंगलवार को गर्मी से बेहाल रहे जहां अधिकतम तापमान 42. 1 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर कानपुर रहा जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा । वहीं गाजीपुर और चुर्क प्रदेश में सबसे कम तापमान 23.6 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों और पश्चिमी यूपी के अनेक हिस्सों में कल से अगले दो दिन तक बारिश की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मानसून की अरब सागर की शाखा सक्रियता के कारण दक्षिण- पश्चिम मानसून ने मंगलवार को ललितपुर के रास्ते प्रदेश में दस्तक दी जबकि सामान्य तौर पर मानसून बंगाल की खाड़ी से पूर्वी यूपी में प्रवेश करता है।
विज्ञापन
राजधानी में आज से बारिश के आसार
राजधानी के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद बृहस्पतिवार से अगले दो दिनों तक लखनऊ में बारिश की उम्मीद जताई है। बुधवार को दोपहर बाद से आसमान में बादल छाए रहे। पुरवा हवा के असर से जहां लोगों को राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा जो मंगलवार की तुलना में लगभग 4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से बारिश के आसार हैं। प्रदेश में मानसून ने ललितपुर के रास्ते दस्तक दे दी है।
विज्ञापन