फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Today 24 June 2023 Monsoon Update in Uttar Pradesh Know IMD Heavy Rainfall Alert News

Monsoon in UP: यूपी में मानसून की एंट्री, 26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 24 Jun 2023 01:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Jun 2023 01:36 PM IST
सार

Monsoon Update in UP Today : यूपी में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने 26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 29 जून तक लगातार बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
UP Weather Today 24 June 2023 Monsoon Update in Uttar Pradesh Know IMD Heavy Rainfall Alert News
लखनऊ में बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मानसून की एंट्री हो गई। सिद्धार्थनगर के रास्ते घुसे मानसून के अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के आसार हैं। 26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, शुक्रवार को आगरा, बहराइच, भदोही, बिजनौर, इटावा, गोरखपुर, कानपुर, कन्नौज, खीरी, कुशीनगर समेत आसपास के इलाकों में 3 से 25 मिलीमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने कर्नाटक एवं तेलंगाना के कुछ और हिस्सों को कवर किया। आंध्र प्रदेश के बचे हुए हिस्से, विदर्भ व छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के सभी इलाकों से होते हुए झारखंड और बिहार से बढ़कर उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गया है। अब यह प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। हालांकि मानसून के पूर्वी यूपी में पहुंचने की सामान्य तिथि 18 जून थी। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून तक लगातार बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 18 महीने में 1.35 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन बनीं यूपी की महिलाएं, यह है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा को हराने के लिए हर माह किसी एक राज्य में जुटेंगे विपक्षी नेता, 'मुमकिन है' का मंत्र जाप


प्रयागराज को छोड़ अन्य इलाकों में पारा 40 से नीचे
बदले मौसम के कारण तपिस और लू से राहत मिल गई है। हालांकि उमस बरकरार है। प्रयागराज में पारा 40.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतर इलाकों में पारा 40 से नीचे पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed