फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Molesting woman in moving auto-rickshaw, arrested following encounter

Lucknow News: चलते ऑटो में कर रहा था छेड़छाड़, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Molesting woman in moving auto-rickshaw, arrested following encounter
मुठभेड़ में घायल आरोपी।
लखनऊ। चलते ऑटो में छात्रा से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को धमकाया। बचने के लिए छात्रा चलते ऑटो से कूद गई। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को विकासनगर पुलिस ने आरोपी चालक हुसैनगंज निवासी सनी यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी डॉ. अमोल मुर्कुट ने बताया कि शनिवार शाम मड़ियांव निवासी 19 वर्षीय छात्रा खरीदारी कर पॉलीटेक्निक चौराहे से घर लौट रही थी। ऑटो चालक सनी यादव उसे गलत रूट पर ले गया और छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकाया गया। विकासनगर टेढ़ी पुलिया पुल के पास छात्रा बचने के लिए ऑटो से कूद गई। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। आरोपी चालक ऑटो लेकर भाग निकला। घायल छात्रा को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। खबर पाकर छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी की मदद से आरोपी की हुई पहचान

डीसीपी पूर्वी दीक्षा सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने व हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो का नंबर हासिल कर आरोपी चालक की पहचान की गई। रविवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान टेढ़ी पुलिया के पास आरोपी सनी यादव को घेरा। पुलिस को देख उसने फायरिंग कर दी। गोली पुलिस की जीप पर लगी। जवाबी फायरिंग में सनी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल सनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखे और एक कारतूस मिला है। पुलिस घटना में इस्तेमाल ऑटो की बरामदगी की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed