{"_id":"62c67f0f9ce2ef6c7842a84a","slug":"mohd-zubair-produced-at-a-sitapur-court-in-connection-with-a-case-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohammed Zubair: फैक्ट चेकर जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, सीतापुर कोर्ट में किया गया था पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohammed Zubair: फैक्ट चेकर जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, सीतापुर कोर्ट में किया गया था पेश
Thu, 07 Jul 2022 02:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:42 PM IST
सार
धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में फैक्ट चेकर मो जुबैर को सीतापुर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मोहम्मद जुबेर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें गुरुवार को सीतापुर कोर्ट में पेश किया गया था। उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | Uttar Pradesh: Sitapur court sends Alt News co-founder Mohammed Zubair to 14-days of judicial custody. pic.twitter.com/k33JnTYeUc
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 7, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
जुबैर को खैराबाद के महंत बजरंग मुनि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को दिल्ली से सीतापुर जिला न्यायालय लाया गया था।इस मामले में एक हिंदूवादी संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान शरन ने खैराबाद थाने में बीते जून में केस दर्ज कराया था।
इसमें आरोप था कि जुबैर ने महंत को सिर्फ इसलिए गलत कहा, ताकि धार्मिक भावनाएं भड़क जाएं। मामले में खैराबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। जुबैर को कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के साथ अन्य कई मामले दर्ज हैं।