फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohanlalganj: Woman got all the land in her name after marrying an old man, sent to jail

Mohanlalganj: 80 साल के बुजुर्ग से शादी कर महिला ने अपने नाम करा ली सारी जमीन, गिरफ्तार कर जेल भेजा

Fri, 11 Oct 2024 05:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Oct 2024 05:57 PM IST
सार

एक महिला ने 80 वर्ष के बुजुर्ग को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी की और फिर उसकी सारी जमीन अपने नाम करवा ली। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Mohanlalganj: Woman got all the land in her name after marrying an old man, sent to jail
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुजुर्ग को प्रेम जाल मे फंसाकर महिला ने बुजुर्ग से निकाह करने के बाद उसकी जमीन अपने नाम बैनामा करा लिया। शातिर महिला जमीन बेचने के बाद जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गई। बुजुर्ग की शिकायत पर मई माह में आरोपी महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


बुजुर्ग को ठगने के बाद महिला तीसरी शादी कर रह रही थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बाराबंकी की परवीन बानो ने मोहनलालगंज के बुजुर्ग निहाल अहमद (80) को प्रेम जाल मे फंसाकर व झूठ बोलकर निकाह करने के बाद बुजुर्ग की जमीन महिला ने अपने नाम करा ली।
विज्ञापन


शादी के तीन महीने बाद महिला ने जमीन बेच डाली और घर में रखी जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गई। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मई माह मे केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी महिला को रामनगर बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया है महिला तीसरा निकाह कर वहां रह रही थी। बुजुर्ग की शिकायत पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed