{"_id":"6682fc11bc2790cd790ce5d3","slug":"mohanlalganj-police-interrogated-mother-and-accused-man-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: जरूरत पड़ने पर खोदाई कर निकाला जा सकता है किशोरी का शव, पुलिस को सही मिले आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: जरूरत पड़ने पर खोदाई कर निकाला जा सकता है किशोरी का शव, पुलिस को सही मिले आरोप
Tue, 02 Jul 2024 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:27 AM IST
सार
महिला ने नाबालिग बेटी का धर्मांतरण करा अपने परिचित मुस्लिम युवक से उसका निकाह करवा दिया था। आरोपी ने उसका नाम भी बदल दिया था। 24 जून को प्रसव के दौरान किशोरी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रसव के दौरान किशोरी की मौत के मामले में पुलिस को जांच में मृतका के चाचा के लगाए गए आरोप सही मिले। पुलिस जरूरत पड़ने पर खोदाई करा किशोरी का शव बाहर निकलवा सकती है। वहीं सोमवार को एसीपी मोहनलालगंज ने मृतका की मां व आरोपी युवक से पूछताछ की। पुलिस की जांच में स्कूल के दस्तावेजों के हिसाब से मृतका के नाबालिग होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
महिला ने नाबालिग बेटी का धर्मांतरण करा अपने परिचित मुस्लिम युवक से उसका निकाह करवा दिया था। आरोपी ने उसका नाम भी बदल दिया था। 24 जून को प्रसव के दौरान किशोरी की मौत हो गई थी। मृतका के चाचा ने एसीपी मोहनलालगंज से शिकायत की थी। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक व मां को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
एसीपी राधा रमण सिंह के मुताबिक किशोरी के चाचा के लगाए गए आरोप जांच में सही पाए गए हैं। स्कूल के दस्तावेजों के हिसाब से मृतका नाबालिग थी। मामले की जांच चल रही है। आवश्यकता होने पर किशोरी के दफनाए गए शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन