फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohanlalganj: farmer was attacked by his brother and his friend.

Mohanlalganj: किसान की हत्या के प्रयास की घटना का खुलासा, मौसेरा भाई व उसका साथी गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2024 01:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Dec 2024 01:50 PM IST
सार

मोहनलालगंज में किसान पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा हो गया है। मामले में उसका मौसेरा भाई और उसका साथी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देने की बात कुबूल की है।

विज्ञापन
Mohanlalganj: farmer was attacked by his brother and his friend.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहनलालगंज के दिवानगंज में किसान के सगे मौसेरे भाई व उसके साथी ने ननिहाल की संपत्ति को लेकर किसान का चाकू से गला रेतकर जान से मारने की कोशिश की थी। घटना में किसान के मौसेरे भाई व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देने की बात कुबूल की है।

विज्ञापन


शनिवार की रात दिवानगंज गांव में खेतों पर फसल की रखवाली करने गए किसान अरूण कुमार (45) खून से लतपथ हालात में रविवार की सुबह मिले थे। किसान का गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई थी। रविवार की सुबह किसान की पत्नी सुमन ने फोन किया। पति का फोन बंद होने पर खेत पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ किसान को नाजुक हालत में ट्रामा टू पीजीआई पहुंचाया है जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पिलाई शराब फिर रेत दिया गला
रविवार की सुबह पांच बजे किसान अरूण का मौसेरा भाई रामसजीवन लोधी अपने साथी रंजीत रावत के साथ खेत पहुंचा और तीनों ने शराब पी। किसान जब नशे मे हो गया तो रामसजीवन ने उसे दबोच लिया और साथी रंजीत ने चाकू से उसका गला रेत दिया।


जमीन व रुपयों के बंटवारे से शुरू हुई थी रंजिश
बिजनौर के ख्वाजापुर के रहने वाले अरूण अपने नाना के पास परिवार समेत रहते हैं। अरूण की मां तीन बहनें थीं । तीनों के बीच जमीन का बंटवारा हुआ था। इसी बीच नानी के नाम कीमती जमीन का सौदा हुआ था लेकिन औरंगाबाद का मौसेरा भाई रामसजीवन जमीन व रुपए के बंटवारे को लेकर नाराज था और अपने साथी रंजीत रावत के साथ मिलकर मौसेरे भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed