फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Modular ot in dental department

केजीएमयू के डेंटल संकाय में बनेगी मॉड्यूलर ओटी

Tue, 07 Jun 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Modular ot in dental department
केजीएमयू के डेंटल संकाय में बनेगी मॉड्यूलर ओटी
विज्ञापन

केजीएमयू के डेंटल संकाय में जल्द मॉड्यूलर ओटी नजर आएगी। इससे जहां मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा, वहीं संक्रमण की आशंका भी कम रहेगी। शासन को भेजे जा चुके प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
केजीएमयू में दंत संकाय के अधीन नौ विभाग चलते हैं। इनके लिए अत्याधुनिक ओटी बनाने का प्रस्ताव है। पुराने वार्ड को तोड़कर उसके स्थान पर यह निर्माण होना है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि दंत संकाय की ओपीडी में सामान्य दिनों में 500 तक मरीज आते हैं। इन मरीजों में से काफी को सर्जरी की जरूरत होती है। इनमें एक्सीडेंट और दांतों की अन्य समस्या के मामले भी रहते हैं। इसे देखते हुए मॉडॅयूलर ओटी का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे मंजूरी मिलने के बाद सर्जरी के मामलों में इलाज और बेहतर हो जाएगा।
विज्ञापन

निगरानी में आसानी, संक्रमण का कम खतरा
मॉड्यूलर ओटी में ऑपरेशन थिएटर अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होता है। इसमें संक्रमण का खतरा न के बराबर रहता है। साथ ही ऑटोमैटिक मशीनों से पल्स रेट, ब्लड प्रेशर आदि की मॉनीटरिंग होती रहती है। सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि सर्जरी के दौरान रोगी के शरीर से निकलने वाले द्रव्य को मशीन सोख लेती है, जिससे संक्रमण नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed