फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi trains get platform number one

मोदी की हर ट्रेन को मिलेगा प्लेटफॉर्म नं. 1

Thu, 27 Feb 2014 10:23 PM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Feb 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
modi trains get platform number one

जिला प्रशासन दो मार्च को होने वाली नरेंद्र मोदी की महारैली के लिए भीड़ प्रबंधन में जुटा है।

विज्ञापन


उसने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रैली में दूसरे राज्यों व जिलों से कार्यकर्ताओं को लाने वाली स्पेशल ट्रेनों का ठहराव एक नंबर प्लेटफार्म पर कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


जिलाधिकारी राजशेखर ने इस संबंध में रेलवे प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक कर कहा कि इस व्यवस्था से स्टेशन परिसर में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन


अलग-अलग प्लेटफार्म पर ट्रेनों का ठहराव करने से ओवर ब्रिज पार कर स्टेशन से बाहर निकलने के दौरान भगदड़ मचने की आशंका रहती है।

इसलिए दो मार्च को भाजपा द्वारा रैली के लिए बुक की गई सभी ट्रेनों को एक नंबर प्लेटफार्म पर ठहराव देने की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित कर ली जाए।

जिलाधिकारी ने भीड़ प्रबंधन के बेहतर इंतजाम के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा करके कार्ययोजना तैयार की।

उन्होंने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन व आलमबाग बस स्टेशन सहित रैली स्थल रमाबाई पार्क के आसपास छह सेफ जोन भी चिन्हित किए जाएंगे जिन्हें भीड़ के अनियंत्रित होने की स्थिति में प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम को सेफ गैदरिंग जोन में तब्दील करने का फैसला किया है। स्टेशन से कार्यकर्ताओं को रेलवे स्टेडियम में लाने के बाद ही रमाबाई रैली स्थल की तरफ रवाना किया जाएगा।

डीएम कल परखेंगे भीड़ प्रबंधन के इंतजाम
जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि तैयार कार्ययोजना को परखने के लिए 28 फरवरी को वह स्वयं जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ रैली स्थल व वहां तक पहुंचने वाले सभी मार्गों का जायजा लेंगे।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी साथ में रखा जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित सीएमओ को रैली स्थल और सेफ जोन वाले स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रखने व रैली स्थल पर 25 बेड का चिकित्सा शिविर लगाने को कहा है।


साथ ही जलसंस्थान को एक मार्च की शाम से ही रैली स्थल व वहां तक जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पेयजल के टैंकर उपलब्ध कराने को निर्देशित किया है।

उन्होंने यातायात पुलिस को भी रैली के दिन शहरवासियों को जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए पहले से ही ट्रैफिक प्लान बना कर इसे अच्छी तरह से अमल में लाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed