फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi security by ssb

मोदी के लिए चप्पे-चप्पे की हो रही तलाशी

Thu, 07 Nov 2013 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 07 Nov 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
modi security by ssb

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बहराइच में शुक्रवार को होने वाली रैली के मद्देनजर बहराइच-श्रावस्ती और बलरामपुर नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


एसएसबी के जवान सीमा पर नजर रखे हुए हैं। हर आने-जाने वाले और वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

एसएसबी के कंपनी इंचार्ज का कहना है कि नेपाल में आम चुनाव भी होने वाले हैं। इसके लिए भी सतर्कता बरती जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह से सतर्क हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जरवा कोतवाली क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल प्रवेश द्वार पर एसएसबी के जवानों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। हर किसी की तलाशी ली गई। साथ ही वाहनों की भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी के कंपनी इंचार्ज प्रवीण सिंह सोढ़ा ने बताया कि 19 नवंबर को नेपाल में आम चुनाव और आठ नवंबर को बहराइच में रैली है।

इसके मद्देनजर सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। हर किसी की तलाशी ली जा रही है। बहराइच व अन्य जनपदों की नेपाल सीमा क्षेत्र से आतंकियों की गिरफ्तारी के कारण भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।


उन्होंने बताया कि खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह से सतर्क हैं। सीमा क्षेत्र के थाने पचपेड़वा, गैसड़ी, जरवा, तुलसीपुर व हरैया की पुलिस भी कड़ी नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed