फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi public meeting in itawa

अब मोदी भी बोले, बदलनी पड़ेगी यूपी सरकार!

Fri, 18 Apr 2014 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Apr 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
modi public meeting in itawa

यूपी सरकार के जोड़-तोड़ के लेकर हो रही सियासी बयानबाजी में मुलायम ने ट्विस्ट क्या डाला, मोदी ने भी पलटवार कर दिया।

विज्ञापन


मोदी ने इटावा की एक जनसभा को संबोधित करते हुए पहले मुलायम पर जमकर तंज कसे, फिर कह दिया कि दिल्ली के बाद लखनऊ की बारी है।

उन्होंने कहा कि लगता है यूपी सरकार भी बदलनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नेताजी, हवा का रुख पहचानो। मतलब, साफ है...मोदी मुलायम को फिर सियासी संकेत दे गए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों उमा भारती, लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अमित शाह जैसे कई दिग्गज नेताओं ने ऐसे बयान दिए हैं।

अब तो हवा का रुख पहचानो नेताजी'

modi public meeting in itawa

मुलायम को सीधी टक्कर देने उनके ही गढ़ में पहुंचे मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे को भुनाया और बलात्कार पर उनके बयान पर भी तंज कस दिया।

मोदी ने मुलायम पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां पर इनको मुलायम होना चाहिए, वहां वे कठोर हो जाते हैं। मोदी ने कहा कि बलात्कार कानून पर उनको सख्त होना चाहिए, तो वो राहत की बात करते हैं।

मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में पीड़ित लोगों को रिलीफ कैंप में मदद पहुंचानी चाहिए थी, तो वहां मुलायम सख्त हो गए।

मोदी ने कहा कि हवा का रुख पहचानो नेताजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के बाद यूपी की बारी

modi public meeting in itawa

मोदी ने कांग्रेस की केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार इतिहास का विषय बन गई है। आखिर इस सरकार ने किया क्या है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश को सिर्फ बर्बाद किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि देश के किसी भी राज्य में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कई राज्यों में तो कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाएगी। मोदी ने कहा कि वो दिल्ली के बाद यूपी को बदलेंगे।

विज्ञापन

'मुझे गरीबों के लिए कुछ करना है'

modi public meeting in itawa

मोदी ने इमोशनल कार्ड भी खेला। उन्होंने एक तीर से दो निशाने लगाए और राहुल अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि हम गरीबी में पैदा हुए, हमने गरीबी देखी है।

मोदी ने कहा, 'वे सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, हम तो चाय बेचकर यहां तक पहुंचे हैं। उन्हें गरीबी का टूरिज्म करने में मजा आता है और हम गरीबी की बात करते हैं तो रात में नींद नहीं आती।'

मोदी ने कहा कि उन्होंने गरीबों का हक छीना है, मुझे गरीबों के लिए कुछ करना है।

मोदी ने कहा कि समाज का सारा अंग मजबूत न हो तो, सही से नहीं चल सकता। ठीक उसी तरह जैसे स्वस्‍थ शरीर के लिए हर अंग का सही होना जरूरी है।

उमा ने दिया थे ये बयान

modi public meeting in itawa

पिछले दिनों ललितपुर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उमा भारती ने कहा था कि देश में एनडीए की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश की सपा सरकार स्वत: गिर जाएगी। उसे बर्खास्त करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उमा ने कहा था केंद्र में सत्ता के परिवर्तन के संकेत मिलने के साथ ही सपा विधायकों में खलबली मच गई है।
 
उमा के अलावा अमित शाह ने भी पिछले दिनों कुछ इसी तरह सपा पर बयान दिया था। उन्होंने एक जनसभा में कहा था कि अब वक्त आ गया है कि सपा ‌सरकार को हराकर मुजफ्फरनगर के लोग बदला ले लें।

राजनाथ अलग हुए इन बयानों से

modi public meeting in itawa

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उमा भारती के बयान पर यू टर्न लेते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनी, तो किसी भी राज्य सरकार को बर्खास्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनने के बाद इस तरह का कोई भी असंवैधानिक कदम नहीं उठाया जाएगा।

प्रदेश प्रभारी अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती के केंद्र में सरकार बनने के बाद सूबे की मुलायम सिंह यादव सरकार को बर्खास्त कर देने की चेतावनी से उलट राजनाथ ने कहा कि किसी भी निर्वाचित राज्य सरकार को अस्थिर, कमजोर और उसे भंग करना भाजपा की नीति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed