{"_id":"faf33279c1f54fa7aa02727b60930061","slug":"modi-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस गंगा को बर्बाद करने की पापी है: मोदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस गंगा को बर्बाद करने की पापी है: मोदी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 20 Dec 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार पर गंगा को बर्बाद करने वाला पापी बताया।
विज्ञापन
कहा, जिसने गंगा के साथ धोखा किया, वो देश को क्या बख्शेगा। गंगा के शुद्धिकरण के लिए दिल्ली और लखनऊ को शुद्ध करना होगा।
वाराणसी में भाजपा की विजय शंखनाद रैली की शुरुआत मोदी ने बाबा विश्वनाथ की धरती से आशीर्वाद लेकर की। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव से पहले ऐसा माहौल कभी नहीं बना।
विज्ञापन
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश को जीवन देने वाली गंगा को शुद्ध करने के लिए लखनऊ और दिल्ली को शुद्ध करना होगा। जब तक यह काम नहीं होगा तब तक गंगा शुद्ध नहीं हो सकती।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि वादे बहुत हो गए। वादों से कुछ नहीं होता। वादे पूरे करने के लिए इरादे चाहिए। मैं वादे नहीं बल्कि इरादे लेकर आया हूं। जिन्हें भरोसा न हो तो वह गुजरात आकर साबरमती नदी को देख लें।
जो साबरमती 10 साल पहले नाली में बदल गई थी, वह आज किस तरह नर्मदा के जल से लबालब भरी बह रही है। वह भी शहर के बीचोबीच। अगर साबरमती साफ हो सकती है तो गंगा क्यों नहीं।
उत्तर प्रदेश के बिना देश में स्थिरता नहीं
मोदी ने कहा कि भाजपा विरोधी दल कहते हैं कि उत्तर प्रदेश के बिना देश की सरकार नहीं बन सकती। इनकी सोच उत्तर प्रदेश के बारे में सिर्फ सरकार बनाने तक ही सीमित है।
यह उत्तर प्रदेश का गौरव नहीं जानते। उत्तर प्रदेश के लोगों में रामराज्य स्थापित करने की क्षमता है। हिंदुस्तान को स्थिरता चाहिए तो उत्तर प्रदेश देगा। देश का विकास उत्तर प्रदेश के बिना नहीं हो सकता।
देश में स्थिरता नहीं आ सकती। उत्तर प्रदेश के लोगों में देश को दांव पर लगाने वालों को सत्ता से बेदखल करने की क्षमता है।
आपने सही नेता नहीं चुने
मोदी ने उत्तर प्रदेश के लोगों को उनका गौरवशाली अतीत ही याद नहीं दिलाया बल्कि इस बहाने उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों से भावनात्मक रूप से संबंध भी स्थापित किया।
कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान अकेले यूरोप के लोगों को पेट भरने की सामथ्र्य रखते हैं। मोदी ने कहा कि समस्याओं की जड़ सही फैसला न करना है। आपने सही सरकार नहीं चुनी और सही नेताओं का चुनाव नहीं किया।
उन्होंने लोगों से पूछा कि जो सरकार किसानों की मेहनत से पैदा अनाज काफी सस्ते में लोगों को शराब बनाने के लिए दे देती हो, वह सरकार लोगों का कल्याण कर सकती है? भीड़ ने जवाब दिया, नहीं।