फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi government failed in every sector says rahul gandhi.

राहुल गांधी ने मोदी-योगी को दी खुली चुनौती, साथ ही किसानों को लेकर किया तीखा हमला

Mon, 15 Jan 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Updated Mon, 15 Jan 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
modi government failed in every sector says rahul gandhi.
रायबरेली में राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी-योगी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार आने पर हम यहां फूड पार्क जरूर बनाएंगे। इससे हमें कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि, आज पूरे देश का किसान रो रहा है। उचित दाम नहीं मिलने पर किसान आलू सड़क पर फेंकने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार साढ़े तीन साल में विकास के हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। मोदी ने जनता से सिर्फ झूठे वायदे किए हैं। राहुल ने पीएम के स्वच्छता अभियान को भी आड़े हाथों लिया और सवाल उठाया कि क्या देश साफ-सुथरा हो गया। राहुल बोले, रायबरेली और अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली होते हुए अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन कस्बा पहुंचे। वहां नुक्कड़ सभा में राहुल पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि, केंद्र सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में जरा भी विकास नहीं हुआ। बताया कि, गुजरात के विधानसभा चुनाव में कैंपेन के दौरान वहां की जनता पूछ रही थी कि मोदी मॉडल क्या है? किसानों से जमीनें छीन ली गईं। बिजली-पानी की दिक्कत है तो उद्योग गायब हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी सरकार 10-15 उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। यूपी में किसान सड़क पर आलू फेंक रहे हैं। तमिलनाडु, राजस्थान, केरल समेत अन्य प्रदेशों में भी किसानों की हालत खराब है। पूरे हिंदुस्तान का किसान रो रहा है।

मिल लगती तो 10 हजार युवाओं ने मिलता रोजगार

modi government failed in every sector says rahul gandhi.

राहुल ने कहा कि, हमारी सरकार अमेठी में फूड पार्क लाना चाहती थी। इससे किसानों का भला होता, मगर मोदी और उनके मंत्रियों ने फूड पार्क छीन लिया। कहा कि, हमारा मुकाबला चीन से है जहां 24 घंटे में 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलता है, जबकि भारत में 24 घंटे में महज 450 युवाओं को ही रोजगार मिलता है।

राहुल बोले, मोदी के मेक इन इंडिया का दावा खोखला है। चीन की सरकार एक दिन में जो कार्य करती है, उसे करने में मोदी को एक साल लग जाता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, काला धन देश में वापस नहीं आया। नोटबंदी कर जनता को लाइन में लगवा दिया। नोटबंदी के बाद गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) भी व्यापारियों पर थोप दिया। स्वच्छ भारत अभियान से देश साफ-सुथरा नहीं हो पाया। किसानों का कर्ज माफ करने में भी साथ धोखा करते हैं, लेकिन उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने के प्रयास जारी हैं।

राहुल बोले, यहां नेशनल पेपर मिल लगाना चाहते थे, मगर मोदी सरकार ने उसे भी कैंसिल कर दिया। यदि मिल लगती तो 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलता। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने गुजरात में टाटा नैनो के प्रोजेक्ट लिए 35 हजार करोड़ रुपये लगा दिए, मगर जनहित के कार्य करने के लिए धन नहीं है।

राहुल बोले, बीजेपी के लोग झूठ बोलते हैं और जातिवाद का जहर बोते हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर इन बातों की जानकारी दें, ताकि जनविरोधी सरकारों का सफाया हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed